हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बदलाव के संकेत! मांझी के बाद अब कुशवाहा ने की अमित शाह से मुलाकात

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री से जीतनराम मांझी की मुलाकात के कुछ दिन बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह से मुलाकात की है। राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को दिल्ली में थे।

उपेंद्र कुशवाहा ने गृह मंत्रालय (एमएचए) के कार्यालय में अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान RLJD के महासचिव माधव आनंद और बिहार के पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। कहा जा रहा है कि ये बैठक करीब 45 मिनट तक चली।

JDU से इस्तीफे के बाद शाह से कुशवाहा की पहली मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) से इस्तीफा देने और खुद की पार्टी बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा की अमित शाह के साथ ये पहली मुलाकात थी। सूत्रों के मुताबिक, बिहार में नीतीश और तेजस्वी यादव की महागठबंधन सरकार को हटाने के लिए RLJD चीफ के जल्द ही BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने की संभावना है।

राजनीति संभावनाओं की कला है : RLJD

कुशवाहा-शाह की मुलाकात के बारे में न्यूज एजेंसी से बात करते हुए RLJD के महासचिव माधव आनंद ने कहा कि ये एक शिष्टाचार मुलाकात थी। RLJD और बीजेपी के बीच संभावित गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर आनंद ने कहा कि राजनीति संभव की कला है। हम नीतीश कुमार की नीतियों के खिलाफ हैं, लेकिन अभी तक एनडीए में शामिल होने पर कोई चर्चा नहीं हुई है। निश्चित रूप से कह सकते हैं कि गृह मंत्री के पास बिहार के विकास के लिए एक स्पष्ट दृष्टि है जो बिहार और इसके लोगों के लिए अच्छा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें