Bihar Political Crisis : बिहार में सियासी उठापटक के बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सीएम नीतीश कुमार ने तगड़ी प्लानिंग कर रखी है। भाजपा के साथ मिलकर वे लालू प्रसाद के मंत्रियों के साथ कोई बड़ा खेल कर सकते हैं। इस बीच लालू और तेजस्वी यादव ने भी अपने विधायकों के साथ बैठक की। पटना में रविवार को जेडीयू और बीजेपी की अलग-अलग बैठक होने वाली है, जिसमें कोई बड़ा फैसला हो सकता है।
सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार रविवार को सुबह इस्तीफा दे सकते हैं और फिर शाम को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इसे लेकर भाजपा ने जेडीयू को अपना समर्थन दे दिया है। ऐसी भी खबर आ रही है कि उनके शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के तहत राजद, कांग्रेस और लेफ्ट से नाता तोड़ना पड़ेगा।
यह भी पढे़ं : क्या बिहार के अगले सीएम बनेंगे जीतन राम मांझी?
मोदी-शाह से सीधी बातचीत कर रहे नीतीश कुमार
सूत्रों के अनुसार, बिहार के सीएम नीतीश कुमार रविवार को सबसे पहले लालू यादव की पार्टी आरजेडी से जुड़े मंत्रियों को बर्खास्त कर सकते हैं। इसके बाद वे खुद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। यह भी चर्चा है कि बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर नीतीश कुमार की पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सीधी बातचीत चल रही है।
सीएम आवास पर कल लंच करेंगे जदयू-बीजेपी विधायक
खबर यह भी है कि नीतीश कुमार के आवास पर कल जदयू और बीजेपी विधायकों के लिए लंच का आयोजन है। इसके बाद दोनों पार्टियों के विधायक अपना समर्थन पत्र देने के लिए राज्यपाल के पास जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि राजद के बर्खास्त मंत्रियों की जगह बीजेपी के नेताओं को शामिल किया जाएगा। बिहार में भाजपा और जेडीयू दोनों पार्टियां एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगी। दोनों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तय हो गया है। चर्चा है कि 2025 के बाद केंद्र में नीतीश कुमार किसी बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं।
(Ultram)
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
15 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
16 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
22 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines