Bihar Police in action: गृह मंत्री सम्राट चौधरी के साथ बैठक के बाद बिहार पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. प्रदेशभर में अवैध धंधों से जुड़े 400 से अधिक माफियाओं की सूची तैयार कर ली गई है. उन्होंने बताया कि इन 400 लोगों में भू-माफिया, बालू माफिया और बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़े लोग शामिल हैं, जिन्होंने अपराध से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है.
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ कागज़ात न्यायालय को सौंप दिए गए हैं. कोर्ट के आदेश मिलते ही इनकी गिरफ्तारी या फरारी की स्थिति में कुर्की–जप्ती की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: ‘बिहार चुनाव में 5 पांडवों की तरह लड़ीं NDA की 5 पार्टिंयां’, जेपी नड्डा के आवास पर सम्मानित हुए नेता
माफियाओं का राज खत्म किया जाएगा
डीजीपी ने आगे बताया कि माफियाओं का राज खत्म किया जाएगा. एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है.1,208 अपराधी और माफियाओं की नई सूची भी बनाई जा रही है. उनके खिलाफ भी सभी दस्तावेज तैयार कर न्यायालय को सौंपे जाएंगे. आदेश मिलते ही उनकी भी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी.
महिला सुरक्षा पर बड़ा फैसला- 2,000 स्कूटी खरीदेंगे
विनय कुमार ने बताया कि स्कूल–कॉलेज के बाहर सुरक्षा बढ़ाने के लिए सरकार ने IF Teaching Squad के गठन को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 2,000 स्कूटी खरीदी जाएंगी, इन्हें महिला पुलिस कर्मियों को दिया जाएगा. इनका मुख्य काम स्कूल–कॉलेज के बाहर निगरानी रखना होगा. छेड़खानी या किसी भी प्रकार की घटना पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी. डीजीपी ने सख्त संदेश देते हुए कहा, किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: बिहार में सत्ता बदलते ही लालू परिवार को बड़ा झटका, तेज प्रताप यादव को छोड़ना पड़ेगा सरकारी आवास
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
23 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines