बिहार की राजधानी पटना के इंद्रपुरी मोहल्ले में 15 अगस्त को दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में पुलिस की नाकामी पर सोमवार देर शाम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोग अटल पथ पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आगजनी और तोड़फोड़ की गई, लेकिन अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं और पुरुषों पर लाठीचार्ज किया। कई महिलाओं को बुरी तरह पीटा गया। फिर कई को गिरफ्तार भी किया गया। महिलाओं ने रोते हुए न्यूज 24 के कैमरे के सामने अपने जख्म दिखाए।
बच्चों की हत्या करने वाले लोगों को सजा देने की मांग
इस दिल दहला देने वाली घटना को एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन पटना पुलिस के हाथ खाली हैं। न कोई सुराग, न कोई गिरफ्तारी। वही ढीला-ढाला रवैया, वही इंतजार की दलील। इस बीच, बेचारे माता-पिता की आंखों से बहते आंसू और भी भारी हो गए। जिसके बाद सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अटल पथ जाम कर लोगों ने मासूम बच्चों के हत्यारों को सजा देने की मांग की। बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं, जिनके अपने बच्चे अभी भी अपने घरों में असुरक्षित महसूस कर रहे थे। गुस्सा इतना बढ़ गया कि प्रदर्शनकारियों ने VIP गाड़ियों को भी निशाना बनाया। अटल पथ आगजनी और तोड़फोड़ का अड्डा बन गया।
पुलिस ने किया लाठी चार्ज, महिलाओं को भी पीटा
वहीं जब हालात बेकाबू हो गए तो दस थानों की पुलिस फोर्स, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और आईजी तक को सड़क पर उतरना पड़ा। लेकिन पुलिस से भरोसा उठ चुके लोगों ने उनकी एक न सुनी। भीड़ ने पुलिस को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पटना पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं को भी पीटा गया, कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस से पहले इस मामले में कई बार बात की गई थी। हर बार पुलिस अधिकारी सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन दे रहे थे। पुलिस ऐसा रवैया देखकर उन्हें प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा।
आम आदमी किस पर भरोसा करे?
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जांच जारी है। वहीं लोगों का सवाल सीधा है “जब निर्दोष लोगों की जान गई, तो इंसाफ मिलने में इतना समय क्यों लगा?”यह घटना सिर्फ दो बेगुनाहों की मौत की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की लापरवाही का आईना है। इससे सवाल उठता है कि जब राजधानी पटना में बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी किस पर भरोसा करे?
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
9 mins agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
10 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
16 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
16 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
23 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines