Bihar politics Congress statement: बिहार में बजट सत्र चल रहा है। आरजेडी और कांग्रेस, बीजेपी और जेडीयू पर जमकर निशाना साध रहे हैं। बजट पर चर्चा के दौरान सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच जमकर तकरार देखने को मिली। कांग्रेस और आरजेडी के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजीत शर्मा ने तेजस्वी यादव पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
मीडिया ने कांग्रेस विधायक से पूछा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा? इसके जवाब में कांग्रेस विधायक ने कहा कि इसका फैसला राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे सीएम के बयान को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह कहना बिल्कुल भी ठीक नहीं है 2005 से पहले कुछ भी नहीं था। पिछले 20 सालों में इनकी सरकार का योगदान भी रहा है। हमारी सरकारों ने भी लगातार काम किया है। ये कह देना कि हमनें कुछ नहीं किया, ये बात सही नहीं है। सभी सरकारों का योगदान रहा है।
ये भी पढ़ेंः लालू यादव न विधायक न सांसद…फिर भी नीतीश-BJP की जुबान पर क्यों? समझें पूरा मामला
जनता ही नेता और सीएम बनाती है
सीएम के तेजस्वी को बच्चा कहने वाले बयान पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि ये उनको बताना चाहिए कि उन्होंने बच्चे के साथ कैसे काम किया? वे डिप्टी सीएम रहे हैं, उन्होंने उनके साथ कैसे काम किया? ये तो सब जनता देख रही है। जनता इस बार के चुनाव में जवाब देगी। सीएम नीतीश के लालू यादव को नेता बनाने वाले बयान पर भी कांग्रेस विधायक ने बहुत ही सधी हुई प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस विधायक ने कहा कि कोई किसी को नहीं बनाता है, जनता ही नेता और सीएम बनाती है। उन्होंने कहा कि लोग मोदी सरकार की महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। आदरणीय प्रधानमंत्री ने जो वादे किए थे वे पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में इस बार बिहार में हमारी सरकार बनना तय है।
ये भी पढ़ेंः Bihar Election में BJP के सामने क्या हैं 4 चुनौतियां? समझें पूरा सियासी समीकरण
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
9 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines