Bihar School Closed: बिहार में ठंड का लेवल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से पटना समेत राज्य के 7 जिलों का तापमान नीचे गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राज्य में बढ़ती ठंड को देखकर पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने की अवधि 25 जनवरी तक बढ़ा दी है। इसको लेकर जिला मजिस्ट्रेट (DM) चंद्रशेखर सिंह ने एक आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार जिले में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 25 जनवरी तक बंद रहेंगे।
पटना डीएम का आदेश
डीएम के इस आदेश में भी कहा गया है कि कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं की पढ़ाई जारी रहेगी। इन कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक होगी, वो भी पूरी सावधानी के साथ। इस आदेश में बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी शैक्षणिक गतिविधियों को भी छूट दी जाएगी। इससे पहले डिएम चंद्रशेखर सिंह ने 21 जनवरी को आदेश जारी करते हुए कक्षा 8 तक के स्कूलों को 2 दिन के लिए बंद कर दिया था। जबकि 20 और 21 जनवरी को दो दिन के लिए स्कूल खोले गए थे।
यह भी पढ़ें: मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह को सोनू-मोनू गैंग की चुनौती; मुंशी के घर फिर हुई फायरिंग
कैसा है राज्य का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को पटना समेत 7 जिलों में तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसमें गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद शामिल हैं। वहीं, विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 से लेकर 29 जनवरी तक राज्य का तापमान 10-12 डिग्री के बीच गिर सकता है। मौसम विभाग ने 25 जनवरी तक राज्य के कई स्थानों पर सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
18 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines