Bihar Illegal liquor News: बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज इलाके में होली के मद्देनजर अवैध शराब कारोबारियों के ऊपर छापा मारने पहुंची पुलिस को हमले का शिकार होना पड़ा। पुलिस जब पालीगंज के रानी तालाब थाना क्षेत्र में छापेमारी करने पहुंची तो अवैध शराब से जुड़े धंधेबाजों ने न केवल टीम पर हमला कर दिया बल्कि पुलिस टीम के कई जवानों की पिटाई भी कर दी।
दो वाहन क्षतिग्रस्त, 11 पुलिसकर्मी घायल
इस मामले में रानी तालाब एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि, ‘होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस अवैध शराब के निर्माण को रोकने के लिए छापेमारी कर रही है। जब पुलिस राघोपुर में छापेमारी कर रही थी, तो अवैध शराब के कारोबारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ उन्होंने बताया कि इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिसकर्मी घायल, वाहनों को भी किया क्षतिग्रस्त
जानकारी के मुताबिक, हमले में दो दारोगा बुरी तरह से घायल हो गए हैं और कई अन्य जवानों को भी चोटें आई हैं। शराब माफियाओं ने पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली थी कि होली के मौके पर शराब से जुड़े धंधेबाजों ने इस इलाके में शराब की एक बड़ी खेप मंगाई है। इसके बाद पुलिस पालीगंज थाना क्षेत्र के राघोपुर मुसहरी गांव में छापा मारने पहुंची।
जान बचाकर भागी पुलिस
पुलिस के छापा मारने के बाद अचानक शराब कारोबारियों और उनके गुर्गों ने पुलिस के ऊपर पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दो दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अपनी जान बचाने के लिए पुलिस टीम को वहां से भागना पडा। हालांकि, घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines