Bihar News (अरुण कुमार): अररिया जिले में चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है जहां 6 साल के बाद लापता युवक को गुजरात से ढूंढ निकाला गया है। हालांकि, इस दौरान उसकी पत्नी ने पति को मृत मानकर दूसरी शादी भी कर ली। मामला फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के भजनपुर गांव की घटना है।
गुम हो गया पति तो पत्नी ने रचा ली दूसरी शादी
दरअसल, एक हादसे में मानसिक संतुलन बिगड़ने के बाद 45 वर्षीय सज्जाद अंसारी लापता हो गया था। तीन बच्चों के पिता सज्जाद को ढूंढने के लिए परिवार वालों ने काफी प्रयास किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद थक हार कर पत्नी ने दूसरी शादी भी कर ली।
पत्नी ने तो अपनी लाइफ को आगे बढ़ाते हुए दूसरी शादी तो रचा ली लेकिन कहते हैं न की मां तो मां होती है। लापता युवक की मां ने अपने बेटे को ढूंढ़ने के लिए लगातार तलाश जारी रखी। भगवान ने भी मां की ममता को सुना और बेटे को घर भेज दिया।
कांग्रेस नेता की मदद से युवक को ढूंढा गया
मां ने बीते दिनों कांग्रेस नेता सह अररिया नगर परिषद वार्ड संख्या 25 के पार्षद आबिद हुसैन अंसारी को अपनी आप बीती सुनाया। जिसके बाद पार्षद आबिद हुसैन ने सज्जाद को ढूंढने का प्रयास करना प्रारंभ किया। मिली जानकारी के मुताबिक आबिद हुसैन अंसारी के प्रयास और गुजरात की संस्था अपना घर आश्रम उमता गुजरात के सदस्यों के प्रयास से सज्जाद को ढूंढ निकाला गया।
ये भी पढ़ेंः चोरी के शक में गांववाले डंडे मारते रहे, महिला चीखती रहीं बंधक बनाकर मारपीट की वायरल हुई तस्वीर
युवक के घर लौटने से परिवार वालों में खुशियों का लहर
जैसी युवक अपने घर लौटा तो उसके परिवार वालों में खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। 6 साल बाद अपने पुत्र को देखकर बूढ़ी गरीब मां खुशी से झूम उठीं। भाई-बहन भी अपने गुमशुदा भाई को देखकर काफी खुश दिखे। परिजन वार्ड पार्षद का आभार जताते हुए उन्हें ढेरों दुआएं दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
9 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
16 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
17 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
17 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
18 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines