हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा; झुग्गी में आग लगने से 4 की मौत, सात घायल

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां के रामदयालू रेलवे स्टेशन के पास एक झुग्गी में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी हुई है।

रामदयालु रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना

मुजफ्फरपुर के सीओ मुशहरी सुधांशु शेखर ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे रामदयालु रेलवे स्टेशन के पास एक झुग्गी में आग लग गई। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को हरसंभव तत्काल राहत दी जाएगी।

घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया

उन्होंने बताया कि घटना के तत्काल बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया था। उन्होंने कुछ ही देर में मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग में झुलसे सात लोगों का श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में में भर्ती कराया गया है।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

पुलिस अधिकारी ने बताया कि झुग्गी में आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही कहा गया है कि कुछ लोगों की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति चिंताजनक बताई है।

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें