Bihar News: भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर अक्सर अपनी बयानबाजी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर बड़ा बयान दे दिया है जिससे तहलका मच गया है। बीजेपी विधायक ने कहा कि बिहार में सुशासन को बनाए रखना जरूरी है। सुशासन को बनाए रखने के लिए राज्यों में एनकाउंटर भी करना पड़े तो अब वो होगा। अब हाफ एनकाउंटर करना तो शुरू हो गया है।
सुशासन नहीं बिगड़ना चाहिए
बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर जो अपनी तीखी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं एक बार फिर से खबरों में छा गए हैं। होली से पहले उन्होंने मुस्लिम लोग से अपील की थी कि होली वाले दिन अपने घरों में ही रहें। अगर बाहर आएं तो रंग गिरने पर हंगामा न करें, हिंदुओं को उनका त्योहार शांति से मनाने दें। वहीं अब बिहार के सुशासन को लेकर एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि चर्चाओं के बाजार एक बार फिर गरम हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में क्यों मचा हंगामा? हाथों में पोस्टर लिए नारेबाजी करते दिखे मंत्री और विधायक
जो गलत करेंगे वो जेल जाएंगे
भाजपा विधायक ने सीधा वार करते हुए कहा कि जो लोग सुशासन को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे सरकार उनके लिए सख्त है। ऐसे लोगों को बक्खा नहीं जाएगा और उन्हें सीधा सलाखों के पीछे डाला जाएगा और गोली भी खाएंगे।
अपराधी को नहीं मिलेगी राहत
हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि बिहार में योगी मॉडल लागू हो या नीतीश मॉडल लागू हो, किसी भी अपराधी को बख्सा नहीं जाएगा। अपराधियों को किसी हालत में छूट नहीं दी जा सकता। तेज प्रताप द्वारा होली मिलन के दौरान पुलिसकर्मियों से ठुमका लगाए जाने पर कहा इन लोगों की संस्कृति वही है यह लोग बदल नहीं सकते इन लोगों को जनता ही बताएगी।
यह भी पढ़ें: 2150 करोड़ खर्च, इतने करोड़ का दिया टैक्स, राम मंदिर ने भरा देश का खजाना!
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines