हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar News: बिहार में कोरोना अलर्ट, एयरपोर्ट पर यात्रियों की रैंडम लिए जा रहे सैंपल 

विज्ञापन
जायजा लेते जिला पदाधिकारी

सादत अनवर, गया: बिहार में Covid 19 को लेकर सरकार अलर्ट पर है। यहां एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की रैंडम जांच की जा रही है। सोमवार देर रात गया  जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम एयरपोर्ट और गया रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच का जायजा लेने पहुंचे।

ब्यौरा लिया जाए 

इस दौरान पदाधिकारी ने अधिकारियों को इंटरनेशनल फ्लाइट के साथ-साथ डॉमेस्टिक फ्लाइट के यात्रियों के सैंपल जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सैंपल जांच और यात्रियों का नाम, पता मोबाइल नंबर समेत ब्यौरा ठीक से लिखने के निर्देश दिए। जिससे जरूरत पड़ने पर पॉजीटिव केस को आसानी से ट्रेस किया जा सके।

सीनियर सिटीजन पर विशेष ध्यान

जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन तथा डीपीएम स्वास्थ्य को निर्देश दिया कि एयरपोर्ट तथा रेलवे स्टेशन पर हर हाल में सही तरीके से सैंपल जांच हो यह सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि एयरपोर्ट तथा रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति करें। जांच कर रहे स्वास्थ्य विभाग की टीम को उन्होंने कहा कि ओल्ड एज ग्रुप वाले यात्रियों को विशेष रूप से सैंपल जांच करें।

विज्ञापन

600 सैंपल का टारगेट 

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने गया रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे सैंपल जांच का जायजा लिया प्लेटफार्म संख्या एक के समीप लगाए गए सैंपल जांच काउंटर में उपस्थित चिकित्सकों से आज कितने सैंपल जांच किए गए हैं उसकी जानकारी ली बताया गया कि रैपिड एंटीजन द्वारा 319 तथा rt-pcr द्वारा 75 जांच किए गए हैं। गया रेलवे स्टेशन पर 3 पारियों में सैंपल जांच की जा रही है। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 600 सैंपल जांच का टारगेट बांधते हुए अधिक से अधिक जांच करावे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola