Bihar NDA joint press conference: पटना में आयोजित NDA की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2025 में फिर से नीतीश के नेतृत्व में बिहार की सीटें हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि NDA का साझा कार्यक्रम चल रहा है और पहले चरण में 31 दूसरे में 38 और तीसरे में 34 और चौथे चरण में भी कई विधान सभा में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे है। 18 से 23 सितंबर तक 5वें चरण की यात्रा होगी। देश के पीएम और बिहार के सीएम दोनों मिलके बिहार की तरकी के लिए काम कर रहे हैं।हम लोगों के कार्यकर्ताओं में चट्टानी एकता है और विपक्ष भी परेशान हैं।
बिहार के कार्यकर्ताओं में चट्टानी एकता
BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने बताया कि जब NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ तो अलग अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं में चट्टानी एकता देखने को मिली। सीएम नीतीश और पीएम मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा काम हुआ है। अब सम्मेलन में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं आगे आ रही हैं। महिलाओं में सरकार के प्रति आस्था नजर आ रही है। विपक्ष के नेता विकास पर बात कर नहीं रहे हैं। आज कुछ विपक्ष के नेता रात को अस्पताल जाते हैं और कहते है कि हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं हैं। उनको ये पता नहीं है कि आजादी के बाद बिहार में उनकी सड़कें रहीं तो क्यों हॉस्पिटल नहीं खोला। अगर हॉस्पिटल या मेडिकल कॉलेज बिहार में नहीं खुला तो डॉक्टर कहां से बनेंगे?
वहीं इशारे-इशारे में तेजस्वी यादव को लेकर तंज कसा और कहा कि इनके पास कोई काम नहीं है इसलिए ये कर रहे हैं। बिहार में मेट्रो, पुल और पुलिये का निर्माण किया है वो इन्हें नहीं दिखता।
तेजस्वी यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए। पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव सरकार पोषित अपराध का आरोप लगाते हैं लेकिन सिवान में लाली यादव की हत्या, उनके ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की है। इसका प्रमाण उन्होंने कई फोटो दिखा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी ने FIR में जमीन विवाद से संबंधित मामले में हत्या किए जाने का जिक्र किया है और जिस अपराधी का नाम दर्ज कराया है उसका संबंध राष्ट्रीय जनता दल से है। साथ ही नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव अपराध का सिंडिकेट चलाते हैं।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
7 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
9 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
13 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
13 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines