बिहार में लगातार पुलिस पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना पर शराब तस्करों और उनके समर्थकों द्वारा हमले की घटना सामने आई है। इस मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और 50 अज्ञात समेत 36 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जजुआर थाने पर हुए इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उपद्रवी थाने के मुख्य द्वार को तोड़ने, पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने और लाठियों से हमला करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। घटना 14 मार्च (शुक्रवार) को हुई थी। होली के दिन जजुआर पुलिस टीम शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गांव में छापेमारी करने गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि जजुआर मध्य पंचायत में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।
2 किमी तक पुलिस का किया पीछा
कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने शराब माफिया मनीष कुमार के घर पर छापा मारा तो उसकी परिवार की महिलाएं पुलिस से उलझ गईं और इसी बीच मनीष मौके से फरार हो गया। छापेमारी करने गई जजुआर पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस वहां से भागी, तब तस्करों और उनके समर्थकों ने दो किलोमीटर तक पीछा कर थाने पर हमला कर दिया और पत्थरबाजी करने लगे।
पत्थरबाजी और हमलावरों से बचने के लिए पुलिस ने थाने का मेन गेट बंद कर लिया। इसके बाद तस्करों ने गेट तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। इस पूरे मामले पर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि थानेदार हेमंत कुमार के बयान पर जजुआर के शराब तस्कर मनीष कुमार, विनोद राय, रुनमुन देवी उर्फ ओठलाली, उपेंद्र चौधरी, राजीव राय उर्फ जंगलिया, मुकेश राय समेत 36 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें : सोना तस्करी में फंसी रान्या राव के IPS पिता से हुई पूछताछ, दागे गए ये सवाल
बताया गया कि थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों पर ईंट-पत्थर, लाठियों और डंडों से हमला किया गया। पुलिस को भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और अपशब्दों का प्रयोग किया गया। करीब एक घंटे तक थाने में बवाल चलता रहा। इसके अलावा बिहार के अररिया, मुंगेर और पटना में भी पुलिस पर हमले हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
9 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
13 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
21 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines