Potato Shortage In Bihar(अब्दुल करीम): इन दिनों आलू को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आलू की कीमतें सातवें आसमान पर है, इससे गरीबों पर सीधा असर हो रहा है। आपको बता दें, बंगाल सरकार के तुगलकी फरमान की वजह से बिहार बंगाल सीमा से सटे किशनगंज में आलू प्याज व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है।
सरकार ने बंगाल से आलू और प्याज बिहार ले जाने पर रोक लगा दी है। बिहार बंगाल सीमा के रामपुर चेकपोस्ट पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि बंगाल से बिहार आलू नहीं ले जाया जा सके। जिसकी वजह से किशनगंज में व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
आलू की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। गरीबों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। इसकी वजह पश्चिम बंगाल सरकार के आदेश पर आलू लदे गाड़ियों को बॉर्डर पार करने नहीं दिया जा रहा है। आलू की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है।
गौरतलब हो कि किशनगंज सीमा से सटे बंगाल के रामपुर में आलू प्याज की मंडी है, जहां से किशनगंज जिले में आलू प्याज की आपूर्ति होती है। 90 के दशक में बिहार बंगाल सीमा पर आलू व्यापारियों ने दुकान खोली थी और तब से व्यवसाई यहीं से कारोबार कर रहे हैं। इस फरमान के बाद व्यवसायी काफी परेशान हैं। आलू मंडी में दर्जनों गाड़ियां लोड होकर खड़ी हैं जिन्हें जिले के अलग अलग हिस्सों में जाना है, लेकिन इन्हें बॉर्डर पार करने नहीं दिया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने लगाया बैरिकेड
आलू व्यापारी संतोष ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा बुधवार सुबह से ही बैरिकेड लगा दिया गया है और गाड़ियों को वापस भेजा जा रहा है। व्यवसायी ने बताया कि अगर यह कंडीशन रही तो आलू प्याज के लिए किशनगंज में हाहाकार मचेगा। वहीं, दूर दराज से पहुंचे खरीदार भी परेशान हैं। ग्राहकों ने बताया कि अगर आलू प्याज नहीं जाने दिया जाएगा तो दाम में जाहिर सी बात है बढ़ोतरी होगी।
गरीबों का हो रहा नुकसान
पश्चिम बंगाल में आलू की रोक लगने से गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। क्योंकि आलू हर सब्जी के साथ इस्तेमाल होता है। इसलिए इसे खरीदना मजबूरी है, लेकिन कीमतें इतनी बढ़ रही हैं कि गरीबों के लिए इसे खरीद पाना मुश्किल हो गया है।
ऐसे में जरूरत है बिहार सरकार को तुरंत इस मामले पर संज्ञान लें, ताकि ग्राहकों और दुकानदारों की परेशानी को कम किया जा सके। वहीं, इस संबंध में जब चाकुलिया थाना के पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
ये भी पढ़ें- बिहार में सिपाही पद के अभ्यर्थियों को सरकार ने दी बड़ी राहत, NCL और EWS के कैंडिडेट्स की मांगें मानी
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
46 mins agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 hr agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
13 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
15 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines