Bihar Jail security increase like Delhi Tihar jail: दिल्ली की तिहाड़ जेल की तरह अब बिहार की जेलों में भी सुरक्षा हाईटेक होगी। इसके बाद बिहार की जेलों में बंद कैदियों के लिए जेल के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल आसान नहीं होगा। हाल के दिनों में कई घटनाएं देखी गई हैं, जिसमें जेल के अंदर से रंगदारी मांगी गई है या जेल में बंद सरगना गिरोह चला रहे हैं।
ऐसे में जेलों से लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए वहां पर टावर ऑफ हारमोनिक कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम (THCBS) लगाया जाएगा। गृह विभाग ने पहले चरण में आठ केंद्रीय कारागार समेत 15 प्रमुख जेलों में इसे लगाने की स्वीकृति दी है। इस सिस्टम को लगाने के बाद जेल के अंदर निश्चित परिधि में मोबाइल नेटवर्क को ड्रॉप किया जा सकेगा।
इस तरह दिल्ली की तिहाड़ जेल के बाद बिहार वह पहला राज्य होगा जहां यह व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा जेल की सुरक्षा में अब एआई (आर्टिफिसयल इंटेलिजेन्स) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, जेल के अंदर सामान ले जाने के दौरान चौकसी भी बढ़ाई जाएगी।
टेंडर प्रक्रिया पूरा होते ही शुरू होगा काम
सभी जेलों में तलाशी बूथ स्थापित करने की योजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत कैदियों एवं अन्य की नियमित जांच को लेकर स्कैनर व फ्रिस्किंग मशीनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही इसे चार से छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
टॉपलेस पोज दे चुकीं फिनलैंड की पूर्व पीएम के फैसले ने तोड़ा लोगों का दिल, की थीं ये 4 बड़ी गलतियां
उधर, जेलों की सुरक्षा को लेकर हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से भी कई एसओपी जारी किए गए हैं। इसके तहत नए सिरे से सुरक्षा इंतजामों पर जोर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग को जेल परिसरों और उसके आसपास के क्षेत्रों में सिग्नल की क्षमता और गुणवत्ता का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था। मूल्यांकन के आधार पर पाया गया कि जेल परिसर में अभी भी सिग्नल की उपलब्धता और अनधिकृत संचार की संभावनाएं हैं।
1000km दूर से आए नाना की 10वीं की छात्रा ने खोली पोल, टीचर ने पकड़ लिया माथा; रोने लगे मां-बाप
मिली जानकारी के अनुसार, आदर्श केंद्रीय कारा बेउर, बक्सर केंद्रीय कारा, भागलपुर केंद्रीय कारा, भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा, शहीद खुदीराम केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर, केंद्रीय कारा गया, केंद्रीय कारा मोतिहारी, केंद्रीय कारा पूर्णिया, छपरा जिला कारा, दरभंगा जिला कारा, सहरसा जिला कारा, मुंगेर जिला कारा, फुलवारीशरीफ जिला कारा, दानापुर उप-कारा, पटना सिटी उप-कारा में कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम लगाने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines