बिहार में पिछले कई दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। बिजली गिरने की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। पटना स्थित कंट्रोल रूम से लगातार आपदा विभाग की ओर से नजर रखी जा रही है। शनिवार देर रात की बात करें तो राजधानी पटना, नालंदा, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय और खगड़िया में घंटों तक आंधी और बारिश की स्थिति बनी रही। विभाग ने 16 जिलों में बारिश के साथ ही आंधी और तूफान की आशंका जताई है। कई जिलों को रेड अलर्ट के दायरे में रखा गया है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। कश्मीर घाटी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है।
यह भी पढे़ं : ‘इस राज्य में 65 साल हुई रिटायरमेंट की उम्र’, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए ये फैसले
IMD के अनुसार 13 अप्रैल को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सारण, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, अररिया, सुपौल, सहरसा, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया, जमुई और बांका जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पटना, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, नालंदा, गया, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर और जहानाबाद के इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी
विभाग के अनुसार बारिश की वजह से दिन और रात के टेंपरेचर में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। 12 अप्रैल की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर और डेहरी में दर्ज किया गया। पटना में अधिकतम 33.9 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। एक्यूआई का स्तर 118 दर्ज किया गया। वहीं, गया में अधिकतम 37, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक्यूआई 90 दर्ज किया गया।
यह भी पढे़ं : जब ग्रेनेड अटैक हुआ तो कहां थे पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया? जालंधर में उमड़ने लगे भाजपाई
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines