Bihar Chunav Manthan 2025: मंथन 2025 के मंच से JDU नेता ललन सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल में किए गए विकास के कारण ही आज बिहार की विकास दर दोहरे अंक में पहुंची. आज बिहार की विकास दर 11 प्रतिशत से अधिक है. 2006 से उन्होंने बिहार की सत्ता संभाली. तब से बिहार का विकास होना शुरू हुआ. उन्होंने बंद पड़ी योजनाओं को शुरू किया. जिसका परिणाम है कि आज बिहार विकसित बिहार बनने की तरफ बढ़ रहा है. उन्होंने बिहार से पलायन और बेरोजगारी पर कहा कि बिहार और झारखंड के बंटवारे के बाद बिहार में कोई माइन्स, मिनरल नहीं हैं, ना ही रॉ मेटिरियल यहां उपलब्ध हैं.
जिसे जहां रोजगार मिलेगा वह वहां जा सकता है
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में उद्योग धंधों को लगाने का बहुत प्रयास किया. उन्होंने कई उद्योगों में छूट दी, मगर यहां की परेशानी यह है कि ना तो यहां पोर्ट है, ना ट्रांसपोर्ट का सिस्टम, ना रॉ मेटिरियल उपलब्ध है. जिसके कारण परेशानी हुई. उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए माहौल है, कानून व्यवस्था है, मगर प्राकृतिक संसाधन नहीं हैं. कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को लाने के लिए सरकार ने नीति बनाई है. जिसके बाद कई निवेशकों द्वारा बिहार में निवेश करने का प्रस्ताव भी आया है. आज के समय में 10 लाख लोग सरकारी नौकरी दी गई है. आप जो पलायन की बात कर रहीं हैं, वह पलायन नहीं है. ये देश सभी का है, जिसे जहां रोजगार मिलेगा वह वहां जा सकता है.
बिहार शासन व्यवस्था पूरी तरह नीतीश कुमार के हाथ में
बिहार के आज गांव-गांव में विकास का काम हो रहा है. हम उसे पलायन नहीं मानते हैं. मैं गांव-गांव जाकर लोगों से मिलता हूं. इस दौरान उन्होंने विपक्ष नीतीश कुमार द्वारा सरकार नहीं चलाए जाने के सवाल पर बोले कि बिहार की शासन व्यवस्था की पूरी तरह नीतीश कुमार के हाथ में हैं. हाल में जो उन्होंने निर्णय लिए हैं, वो एतिहासिक निर्णय हैं. उन्होंने अशोक चौधरी के मामले में कहा कि जरूरी नहीं है कि मीडिया के माध्यम से कुछ लोगों द्वारा उठाए जा रहीं सभी बातों पर नीतीश कुमार प्रतिक्रिया दें.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
17 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
18 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines