Bihar, Gaya News: गया से डोभी –चतरा सड़क मार्ग नेशनल हाईवे 99 के चतरा मोड़ पर अचानक उस वक्त अफरा तफरी हो गई। जब सोमवार की शाम विदेशी शराब से लदी एक कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। घटना के बाद शराब से लदी वाहन को छोड़कर फरार हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े। लेकिन लोगों को उस वक्त मौज हो गई जब देखा कि टक्कर मारने वाली कार में शराब की बोतलें पड़ी है। इसके बाद क्या था सभी ने उसे लूटना शुरू कर दिया।सड़क पर आ-जा रहे राहगीरों की नजर भी दारू की बोतल पर गई तो बिना किसी डर के बोतलें जमा करने में लग गए।
पुलिस के सामने भी शराब लूटते दिखे लोग
शराब लूट कांड की सूचना मिलने पर डोभी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। लेकिन शराब लूटने वालों की भीड़ इतना ज्यादा था कि पुलिस के सामने भी कई लोग वाहन से शराब निकालकर जाते दिखे। अब, बिहार के इस शराब लूट कांड वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है की कुछ लोग दोनों हाथो में विदेशी शराब की बोतल तो कुछ शराब की कार्टूनों को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। उसके बाद डोभी थाना पुलिस 330 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया है।
यह भी पढ़ेंः 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, बोल-सुन भी नहीं पाती थी पीड़िता
शराब लूटने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई
वायरल वीडियो पर गया में उत्पाद सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया की डोभी चतरा मोड़ पर एक वाहन से शराब लूटने की घटना हुई है। वीडियो के आधार पर शराब लूटने वालों को चिन्हित किया जा रहा है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब, इस तरह का वीडियो सामने आना बिहार पुलिस की नाकामियों को दर्शाता है। लोग आसानी से कार-ट्रक में भरकर बिहार में शराब ला रहे हैं और बिक्री कर रहे हैं। जैसा कि आपको पता होगा बिहार सरकार ने वर्ष 2016 में शराबबंदी कानून को लागू किया था। सरकार अपनी ओर से तो शराबबंदी को सफल बताती है लेकिन इस तरह की घटना हर बार सरकार के दावों को खारिज कर देती है।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
23 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines