आज पूरे देश में दशहरा मनाया जा रहा है। देशभर में रावण के पुतले बनाए गए हैं। शाम को पुतला दहन की तैयारी है, लेकिन बिहार के पटना में दहन से पहले ही बारिश ने खलल डाला है। तेज आंधी और बारिश होने से बिहार के पटना के गांधी मैदान में रावण के पुतले का सिर टूट गया। सीएम नीतीश कुमार शाम को पुतले का दहन करने वाले थे। साथ ही आयोजन में राज्यपाल मुख्य अतिथि के तौर शामिल होने वाले थे।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बिहार के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। चेतावनी दी है कि बिहार में अगले 4 से 5 दिन तक मानसून पूरी तरीके से सक्रिय रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों में मध्यम से लेकर जोरदार बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जल जमाव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा बिहार के लगभग सभी जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, सीतामढ़ी, दरभंगा समस्तीपुर, शेखपुरा, शिवहर, वैशाली, मधुबनी, नालंदा, गोपालगंज और पटना में भारी बारिश हुई है।
देश के कई हिस्सों में हुई बारिश
दशहरे के मौके पर बिहार के अलावा नोएडा, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र समेत कई हिस्सों में बारिश हुई। इससे रावण के पुतले टूट गए। यूपी के संभल में तो बारिश इतनी तेज हुई कि रावण का पुतला जमीन पर धराशायी हो गया। वहीं दिल्ली देर शाम तक कारीगर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे ताकि फिर पुतला बनाया जा सके।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 hr agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines