Bihar Food Poisoning: छपरा में एक पार्टी में खाना खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। करीब 50 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना छपरा के पानापुर थाना क्षेत्र की है। यहां एक बैक्वेंट हॉल में समारोह चल रहा था। अचानक लोगों ने पेट में दर्द व उल्टी होने की शिकायत की।
बदहवास होने लगे थे लोग
एक के बाद एक लोग बदहवास होने लगे। लोगों ने बेचैनी, पेट में दर्द, जी मचलाना और उल्टी होने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी कुमार गौरव ने बताया, “रात में किसी पार्टी में खाना खाने से लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई है। 50 से अधिक लोग बीमार हैं। जिसमें अधिक बीमार को हम अन्य अस्पताल में रेफर कर रहे हैं।
पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच कर रही
वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खाने के सैम्पल लिए जा रहे हैं। पूछताछ में मरीजों ने बताया कि उन्होंने भोज में रोटी, चावल और दाल खाई है। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। समारोह के आयोजकों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
7 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
10 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
14 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
14 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines