Giriraj Singh on Burqa: बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बुर्के को लेकर बयान आया है. गिरिराज सिंह ने बड़हिया के इंटर स्तरीय राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने बुर्का मुद्दे और शरिया कानून पर बात करते हुए कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश हैं और यहां चुनाव आयोग के नियम लागू होते हैं. जब बुर्का पहने महिला आधार कार्ड बनवाने जाती है तब भी वह उसे नहीं उठाती? जब वह एयरपोर्ट पर जाती है, तब भी बुर्का नहीं उठाती? जब वह कोई भी बुकिंग कराने जाती है, तब भी बुर्का उठाकर चेहरा नहीं दिखाती.
नियमों का पालन करने की अपील
जब महिला की सरकारी सेवा या योजना का लाभ लेने जाती है, तब भी वह बुर्का पहनकर जाती है और कहने पर ही चेहरा नहीं दिखाती. यह पाकिस्तान है या बांग्लादेश, इस्लामिक देश है या धर्मनिरपेक्ष देश? भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, अगर किसी को शक हुआ तो वह महिला को बुर्का उठाकर मुंह दिखाने के लिए मजबूर कर देगा. एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बुर्के का मुद्दा लेकर आई थीं. अगर कोई आपत्ति जताएगा तो महिला को बुर्का उठाकर चेहरा दिखाना ही पड़ेगा. भारत का अपना एक संविधान है और संविधान के अनुसार ही लोगों को कुछ अधिकार और कर्तव्य दिए गए हैं तो उनका पालन होना चाहिए.
बिहार में आज पहले फेज के मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान आज हो रहे हैं. 18 जिलों में 121 सीटों पर बने 45000 से ज्यादा पोलिंग बूथों पर मतदान किया जा रहा है और प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की साख दांव पर लगी है. तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और मैथिली ठाकुर की किस्मत का फैसला भी आज ही होगा. आज शाम करीब 6 बजे EVM बंद होंगी और फिर दूसरे चरण के मतदान की तैयारी शुरू होगी, जो 11 नवंबर को है. इसके बाद 14 नवंबर को मतगणना होगी और 16 नवंबर तक सरकार का गठन होगा. 22 नवंबर को वर्तमान सरकार का आखिरी दिन है.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines