Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है. अब सभी दलों के प्रचार शुरू हो गए हैं. 24 अक्टूबर शुक्रवार से ही दो दिग्गजों की रैलियां बिहार में प्रचार-प्रसार शुरू करने वाले हैं. कल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जनसभाएं और रैलियां करेंगे. आइए जानते हैं वे कहां-कहां जाएंगे. इस जोड़ी को महागठबंधन की काट माना जा रहा है, जो NDA को बिहार में पूर्ण बहुमत से विजय दिलाएगा.
कर्पूरी ठाकुर के गांव से शुरू करेंगे प्रचार
प्रधानमंत्री शुक्रवार को कर्पूरी ठाकुर के गांव से बिहार में प्रचार की शुरुआत करेंगे. वे कल बेगुसराय और समस्तीपुर में बड़ी रैली करेंगे. इसके बाद पीएम जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं. यहां से पीएम बिहार के लोगों से NDA के लिए समर्थन मांगेंगे. बता दें कि बीजेपी ने उन्हें 2024 में भारत रत्न से सम्मानित किया था.
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी की 30 अक्टूबर को बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में दूसरी बड़ी रैली हो सकी है.
बक्सर में शाह की रैली
24 अक्टूबर को बीजेपी के दूसरे कद्दावर नेता अमित शाह भी बक्सर और सिवान जिले में दो बड़ी जनसभाएं करेंगे. इससे पहले उनका रोडशो भी किया जाएगा. दोनों नेताओं की रैली बिहार में सियासी पारे को बढ़ाने में सक्षम है. बता दे कि अमित शाह इससे पहले भी 16 से 18 अक्टूबर के बीच बिहार में तीन दिनों के दौरे पर थे.
पीएम मोदी की रैलियों से बढ़ेगी बिहार चुनाव में NDA की रफ्तार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने अपने चुनावी अभियान को नई दिशा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों पर दांव लगाया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि पीएम मोदी के मैदान में उतरने से एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश और मतदाताओं में विश्वास दोनों बढ़ेगा. उनकी जनसभाएं न केवल चुनावी लहर को तेज करेंगी बल्कि विपक्ष को भी कड़ा संदेश देगी.
समस्तीपुर से पीएम मोदी की रैली की शुरुआत करना बीजेपी की रणनीति है. दरअसल, समस्तीपुर वह इलाका है जिसने बिहार की समाजवादी राजनीति को आकार दिया था.
दो चरणों में मतदान
बिहार में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होने वाली है जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा. वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी, और इसी दिन नतीजों की घोषणा भी हो जाएगी.
ये भी पढ़ें-
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
14 mins agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
7 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
7 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
8 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
8 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines