हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'महागठबंधन मुसलमानों को डरा-धमका कर लेती हैं वो', मुकेश सहनी को डिप्टी CM फेस बनाने पर चिराग का तंज

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम कैंडिडेट घोषित करने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें सिर्फ निजी स्वार्थ देखना है. महागठबंधन मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करता है.

विज्ञापन

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिहार की राजनीति गर्मा गई है. इस दल का सीएम फेस तेजस्वी यादव है लेकिन चौंकाने वाला नाम मुकेश सहनी का रहा है. उन्हें महागठबंधन ने बिहार का डिप्टी सीएम घोषित किया है. इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस प्रदेश में 18% मुसलमान वोटर्स है, वहां उन्होंने किसी मुसलमान को क्यों नहीं चुना. इतना ही नहीं उन्होंने मुकेश के चुनाव पर कहा कि अब मुकेश अपने समुदाय के अन्य लोगों के लिए क्यों नहीं खड़े हुए, ये लोग सिर्फ अपने फायदों को देखते हैं.

मुसलमान सिर्फ वोट बैंक है

चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव, सहनी और महागठबंधन के अन्य दल सिर्फ अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरी करने में लगे हैं, जबकि ये लोग जिन वर्गों की वे बात करते हैं उन्हें वास्तविक भागीदारी देने से कतराते हैं.

पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव, जो खुद यादव समाज से आते हैं जिसकी बिहार में आबादी लगभग 13% है, उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. वहीं, सहनी समाज, जिसकी बिहार में जनसंख्या करीब 2% है, उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद अपने नाम कर लिया. मगर जिस मुस्लिम समाज की आबादी 18% है, उसकी बात तो महागठबंधन में सभी करते हैं, मगर उसे कोई राजनीतिक प्रतिनिधित्व या बड़ा पद देने की घोषणा क्यों नहीं की गई? यह दल मुसलमानों को डरा कर, धमका कर उनसे वोट लेते हैं लेकिन हमारा दल हर योजना में उन्हें भी समर्थन देता है. हमारी सभी योजनाओं को हर वर्ग के लोगों को लाभ होता है.

ये भी पढ़ें-तेजस्वी को मुख्यमंत्री फेस घोषित किए जाने पर चिराग पासवान ने कसा तंज, कहा- अब महागठबंधन खत्म

2005 में पिता जी ने की थी मुसलमान CM की मांग

मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा जब साल 2005 में मेरे पिता जी ने मांग रखी थी कि किसी मुसलमान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए, तब भी उन्होंने कोई फैसला या उन्हें कोई पद नहीं दिया था. उस वक्त भी लालू यादव मुसलमान को वोट वैंक की तरह इस्तेमाल करता था. चिराग कहते हैं कि मुसलमान जितनी जल्दी यह बात समझ ले उनके लिए अच्छा है. हमारी पार्टी किसी भी योजना में जात धर्म देखकर विवाद पैदा नहीं करती हैं.

हमने गला फाड़कर प्रचार किया, अब जनता फैसला करेगी

इसके बाद चिराग पासवान ने कहा कि अब तक महागठबंधन ने प्रचार नहीं किया था. अब वे शुरू करेंगे, इन्हें बिहार की जनता की कोई चिंता नहीं है. जबकि हम बिहार में इतना प्रचार कर चुके हैं कि हमारे गले फंसकर ठीक भी हो चुका है. ये सिर्फ बिहार को बिहारियों से लड़वाते हैं. अब बिहार की जनता फैसला करेगी उन्हें किसके नेतृत्व में विकास देखना है.

ये भी पढ़ें- आज से तेजस्वी बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, हर दिन 15 रैली का टारगेट, जानें पूरा शेड्यूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें