अमिताभ ओझा, पटना
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वक्फ बिल लोकसभा में पारित हो गया है। आज राज्यसभा से भी इसके पारित होने की संभावना है। वक्फ बिल पर एनडीए के सपोर्ट में उतरे नीतीश कुमार की जेडीयू अब दो फाड़ हो गई है। पहले नीतीश के करीबी और जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस इस मामले में पार्टी को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं। अब एक और वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने भी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सभी लोग नंगे हो गए
गुलाम रसूल ने कहा कि कल लोकसभा में सभी लोग नंगे हो गए। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और चंदबाबू नायडू के अलावा जेपीसी के मेबंर्स के सामने हमने अपनी समस्याएं वक्फ बिल को लेकर बताई थी। लोकसभा में कल यह स्पष्ट हो गया कि जो लोग सेकुलर थे वे अब सांप्रदायिक हो गए हैं। अब दोनों में कोई फर्क नहीं रहा। गुलाम रसूल ने सीएम नीतीश का नाम लिए बिना उन्हें सांप्रदायिक बता दिया है।
गुलाम रसूल ने आगे कहा कि जल्द ही एक मीटिंग होगी और हम लोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और प्रजातांत्रिक तरीके से कोशिश करेंगे कि इन लोगों ने जो ये बिल बनाया है उसे अंसवैधानिक घोषित किया जाए।
ये भी पढ़ेंः राज्यसभा में बहस से पहले जानें वक्फ बिल पर कौन साथ में, कौन खिलाफ?
गुलाम गौस जता चुके असहमति
बता दें कि नीतीश कुमार वक्फ बिल के समर्थन में हैं। बीजेपी ने बिल में नीतीश कुमार और नायडू की आपत्तियों के आधार पर कई संशोधन किए हैं जिसमें जमीन से जुड़े मुद्दे और पुरानी मस्जिदों और दरगाहों से जुड़े मामले शामिल हैं। इससे पहले ईद के मौके पर जेडीयू के एमएलसी गुलाम गौस अपना विरोध जता चुके हैं। वे इस मामले को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव से भी मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में बिहार चुनाव से पहले जेडीयू के मुस्लिम नेताओं का वक्फ बिल के विरोध में एकजुट होना सीएम नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः वक्फ बिल पर जेडीयू दो फाड़, सीएम नीतीश कुमार के करीबी गुलाम गौस ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
13 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
15 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
19 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
20 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines