Bihar Muslim MLA list 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का कल ऐलान कर दिया गया. इस बार बिहार में फिर से NDA की सरकार बनने जा रही है. NDA को बहुमत से जीत मिली है. वहीं, कांग्रेस, RJD और पूरा गठबंधन चुनाव में काफी पीछे रह गया. इस बार भी सभी पार्टियों ने कई सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारा था, जिनमें से इस बार केवल 11 उम्मीदवार ही जीत पाए हैं. इन जीतने वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा AIMIM के हैं. वहीं, RJD, JDU और कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवारों को भी जीत मिली है.
किस पार्टी ने कितने मुस्लिम उम्मीदवार उतारे?
इस बार बिहार में केवल 11 मुस्लिम उम्मीदवारों को जीत मिली है. इसमें AIMIM ने 24 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे, जिसमें से केवल 5 को ही जीत मिली है. JDU ने 4 मुस्लिम उम्मीदावर उतारे, जिसमें से केवल एक को जीत मिली है. RJD की बात करें तो पार्टी की तरफ से 18 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे गए थे. RJD के भी 3 उम्मीदवारों को जीत मिली है. वहीं, कांग्रेस के 2 उम्मीदवार जीते हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार में सबसे बड़ी जीत! रिकॉर्ड वोटों से जीते नरेंद्र यादव, JDU की टिकट पर आलम नगर से बने विधायक
किस सीट से किस उम्मीदवार को जीत?
जेडीयू ने मो. जमा खान को चैनपुर से उम्मीदवार बनाया था, उन्हें यहां से जीत मिली है. JDU के ये इकलौते मुस्लिम MLA हैं. वहीं, कांग्रेस के अबिदुर रहमान अररिया सीट से जीते हैं. पार्टी के दूसरे उम्मीदवार कमरुल होदा हैं, जो किशनगंज से जीते हैं. RJD के तीन उम्मीदवारों में पहले फैजल रहमान हैं, जिन्होंने ढाका से जीत हासिल की है. दूसरे ओसामा शाहाब हैं, जो रघुनाथपुर से जीते हैं. तीसरा नाम आरिफ अहमद का है, जिन्होंने बिस्फी से जीत हासिल की है.
AIMIM के सबसे ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवार
ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सबसे ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे. इनमें से कुल 5 को जीत मिली है. इनमें बहादुरगंज से मोहम्मद तौसीफ आलम हैं और मोहम्मद मुर्शीद आलम जोकीहाट से जीते हैं. कोचाधामन से मोहम्मद सरवर आलम को जीत मिली है. बायसी से गुलाम सरवर और अमौर अख्तरुल ईमान का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें: बिहार में JDU ने बनाया सबसे कम मार्जिन से जीत का रिकॉर्ड, संदेश सीट से 27 वोटों से जीते राधा चरण साह
संबंधित खबरें
दिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
16 mins agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines