Bihar Election 2025: बिहार में इस साल अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी योजना से शुरू कर दी है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों में उठापटक शांत होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले बार बिहार विधानसभा चुनाव असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अकेले ताल ठोकी थी। चुनाव में पार्टी को 5 सीटों पर सीट मिली थी। बाद में 4 विधायकों ने आरजेडी का हाथ थाम लिया था। बाद में पार्टी में 1 ही विधायक बचा। इसके चलते इस बार विधानसभा चुनाव में ओवैसी ने महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताकर महागठबंधन को पत्र लिखा। लेकिन अब आरजेडी और कांग्रेस ने ओवैसी की इच्छा पर नो-एंट्री लगा दी।
नो-एंट्री की ये रही वजह
मामले में RJD प्रवक्ता चितरंजन गगन ने ओवैसी को महागठबंधन में शामिल न करने पर कहा कि ओवैसी की विचारधारा भाजपा से मेल खाती है, सीमांचल में वोटकटवा की भूमिका निभा चुके हैं। वहीं, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि हमारे गठबंधन और AIMIM की सोच में फर्क है, जान न पहचान मैं तेरा मेहमान वाली बात है।
सरकार ने किया किनारा
इस मुद्दे पर भाजपा कोटे से बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने पलटवार करते हुए कहा कि यह पूरा मामला ओवैसी और महागठबंधन का है। लालू यादव ने ओवैसी को दुत्कार दिया है तो अब वो एकतरफा प्यार की बात कर रहे है। ओवैसी बीजेपी की बी टीम बिल्कुल नहीं है।
नवंबर तक हो सकते हैं चुनाव
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines