बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने गुणा-भाग के साथ बड़े-बड़े दावे करने शुरू कर दिए हैं। महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि चुनाव आते-आते NDA गठबंधन टूट जाएगा। पूरा NDA बिखर जाएगा।
वोटर अधिकार यात्रा में शामिल नहीं थी RLJP
दरसअल वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पशुपति कुमार पारस और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता इसमें शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले समय में पशुपति स्वतंत्र रूप से या फिर एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। सोमवार को उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उनकी पार्टी महागठबंधन में शामिल नहीं थी। अब हमारी पार्टी महागठबंधन में विधिवत तौर पर शामिल है। उन्होंने अब भविष्य में महागठबंधन के द्वारा जो भी कार्यक्रम किया जाएगा उसमें उनकी पार्टी की निश्चित तौर पर पूरी भागीदारी रहेगी।
ये भी पढ़ें: ‘बिहार के 8 करोड़ युवाओं के इन 12 सवालों का जवाब दें CM नीतीश’, तेजस्वी यादव ने उठाया मुद्दा
गठबंधन में सीटों को लेकर बात नहीं बनी
पशुपति कुमार पारस ने आगे कहा कि पूरे देश में दो गठबंधन है। एक इंडिया गठबंधन है और एक एनडीए है। दोनों ही गठबंधन में बड़ी पार्टी भी है और छोटी पार्टी भी हैं। अभी तक दोनों ही गठबंधन में सीटों को लेकर बात नहीं बनी है। उन्होंने आगे कहा कि सीटों का बंटवारा इतना पहले नहीं होता है। जब चुनाव के ऐलान होने का समय आता है उसके 5 या 10 दिन पहले होता है।
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की बढ़ीं मुश्किलें, तेजस्वी-राहुल के सामने खड़ी हुई नई चुनौती
15 से 20 सितम्बर के बीच हो जाएगा सीटों का बंटवारा
पशुपति कुमार पारस ने कहा कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बात चल रही है। 15 से 20 सितम्बर के बीच महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो जाएगा।
कम सीट लेकर अधिक जीतना ये बुद्धिमानी है
पशुपति कुमार पारस ने सीटों को लेकर कहा कि सीटों को लेकर कोई बात नहीं है। सबसे असल बात है कि आपके पास कितने जिताऊ उम्मीदवार है। आपका संगठन जमीनी स्तर पर कितना मजबूत है। जनता के बीच उम्मीदवार की छवि कैसी है। अधिक सीट लेना बड़ी बात नहीं है। कम सीट लेकर अधिक सीट जीतना बुद्धिमानी है।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
9 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines