बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव है. चुनाव आयोग ने कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है. 4-5 अक्टूबर को चुनाव आयोग की टीम बिहार का दौरा करेगी. इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में आचार संहिता लग जाएगी. इससे सरकार कोई लुभावनी योजना की शुरुआत नहीं कर सकती है. बिहार सरकार आचार संहिता से पहले सभी लुभावने प्रयास दिखा रही है. अभी तक शिक्षकों, बीएलओ, रसोईयों समेत कई विभागों को सैलरी बढ़ाने जैसे लाभ दे चुकी है. अब सरकार ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेटों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब एनसीसी कैडेटों को शिविरों में आने जाने के लिए थर्ड एसी में यात्रा करने की छूट रहेगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की है।
243 सीटों पर होगा चुनाव
बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। इसी पर चुनाव होगा। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार 5 से 15 अक्टूबर के बीच में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। सीएम नीतीश कुमार बीजेपी गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं तेजस्वी यादव महागठबंधन को एकजुट करने के लिए जद्दोजहद करने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार इस बार मनाएगी 4 दिवाली, अररिया में गृहमंत्री अमित शाह ने बताई वजह
पुलिस की भर्ती का किया है ऐलान
सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में पुलिस में एसआई की भर्ती निकाली है। इसे चुनावी स्ट्रोक माना जा रहा है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गत मंगलवार को 1799 दरोगा पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से 26 अक्टूबर तक चलेगी. BPSSC की आधिकारिक Website bpssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर लॉगिन करना होगा. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर जाकर पूरी जानकारी को देख सकतें है. इसके बाद उम्मीदवार को ‘BPPSC SI Vacancy’ के लिंक पर क्लिक करके वहां दिए गए भर्ती के फार्म को भरना होगा और इसके बाद फार्म में मांगे गए आवश्यक डाक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे.
यह भी पढ़ें: ‘नई पीढ़ी का नया है बिहार…’, बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया नया प्रचार गीत
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines