बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नया प्रचार गीत जारी किया है। राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी ने अपना नया कैंपेन सांग रिलीज किया। यह गीत है “रफ़्तार पकड़ चुका बिहार, एक बार फिर एनडीए सरकार”। इस प्रचार गीत को भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, गायक और बीजेपी के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपनी आवाज दी है और इसमें अभिनय भी किया है। करीब 3 मिनट के इस गाना में एनडीए सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को दिखाया गया है। गीत के बोल और लय में उत्साह और ऊर्जा का समावेश है, जिससे मतदाताओं तक विकास का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
क्या है गाना?
निरहुआ ने गाया- ‘आया है युग उत्थान का जनकल्याण का, बरसों पहले संकल्प ने भरी थी एक हुंकार। नई पीढ़ी का नया है बिहार, दिल की यही पुकार, सपने सब साकार। जीने का आधार, सुरक्षा का अधिकार, धरती मईया गीत सुनाए, आंचल रोक पसार, सभी युवाओं को जन्मभूमि पर मिल रहा रोजगार।’
100 प्रचार वाहनों को मिली हरी झंडी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने 100 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को विशेष रूप से चुनाव प्रचार के लिए तैयार किया गया है। प्रत्येक वाहन में एलईडी स्क्रीन लगी हुई है, जिस पर एनडीए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की झलकियां प्रदर्शित की जाएंगी।
प्रचार में दिखेगा एनडीए का चेहरा
प्रचार वाहनों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई हैं। इसके साथ ही एनडीए में शामिल सहयोगी दलों के चुनाव चिन्ह भी प्रदर्शित किए गए हैं। इस कदम का मकसद मतदाताओं को गठबंधन की एकजुटता का संदेश देना और विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना है।
विपक्ष पर भी परोक्ष हमला
गीत और प्रचार सामग्री के जरिए बीजेपी और एनडीए यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि राज्य में विकास की रफ्तार पहले से तेज हुई है और इस यात्रा को जारी रखने के लिए एनडीए सरकार की वापसी जरूरी है।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines