CM Nitish Kumar Will Inaugurate First Smart Village In Banka: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के चौथे चरण का शेड्यूल तैयार हो गया है। 1 फरवरी को सीएम नीतीश भागलपुर का दौरा करेंगे और अगले दिन 2 फरवरी को बांका जिले में रहेंगे।
जिले को मिलेंगी कई सौगात
प्रगति यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 फरवरी को बांका पहुंच रहे हैं। इसे लेकर मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग से जिला प्रशासन को लेटर मिला है। डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि सीएम के आने की तारीख फाइनल हो गई है। बताया जा रहा है कि सीएम अपनी यात्रा के दौरान कई बड़ी योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को मिलेंगी।
स्मार्ट विलेज का शुभारंभ
सीएम हेलीकॉप्टर से सबसे पहले रजौन के बाबरचक स्थित स्मार्ट विलेज जाएंगे। राज्य का यह पहला स्मार्ट विलेज है, जिसका शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार करेंगे। इसके बाद ओढ़नी डैम जाएंगे और वहां बने नए रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे।
ये रहेगा आगे का कार्यक्रम
एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया है कि सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रहेगी। सीएम कार्यक्रम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल के रूट की लाइजनिंग कर ट्रैफिक को सुचारु बनाया जाएगा। सीएम के आगमन को लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। आपको बता दें, बांका के बाद अलग-अलग तिथियों पर मुख्यमंत्री मुंगेर, लखीसराय-शेखपुरा, जमुई और नवादा भी जाएंगे।
ये भी पढ़ें- बिहार में तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर को झटका, कई नेताओं ने बदला पाला
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
11 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
12 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
15 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines