NDA candidates for Bihar elections 2025: बिहार चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवारों के नाम पर फाइनल मुहर बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की पटना में होने वाली बैठक के बाद दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी. बीजेपी की 4-5 अक्तूबर को पटना में बैठक होगी. बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य और सीआर पाटिल की मौजूदगी में बैठक होगी. इस बैठक में बिहार बीजेपी चीफ दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा रहेंगे. बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की दो दिन की बैठक कल से पटना में होनी है. इसके बाद अगले-दो तीन दिनों में बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों पर चर्चा शुरू करेगी.
सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा
पटना की बैठक के बाद दिल्ली में बिहार बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक होगी. बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जाएगी. इसी बीच, बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा करेगी. इसपर दिल्ली में सभी दलों के बीच बातचीत होगी. बीजेपी चिराग पासवान, हम नेता जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से सीट बंटवारे पर चर्चा की जाएगी. सीट शेयरिंग के बाद ही ये अंतिम फैसला होगा कि कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी.
इन दिग्गजों को चुनाव में उतार सकती है भाजपा
सूत्रों का कहना है कि गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद संजय जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व मंत्री शाहनवाज़ हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, रामकृपाल यादव और सुशील सिंह के नाम पर पार्टी विचार कर रही है. हालांकि आधिकारिक तौर पर पार्टी नेताओं का कहना है कि फैसला केंद्रीय चुनाव समिति ही करेगी.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines