नीरज त्रिपाठी, पटना: बिहार में छठ पूजा महापर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रदेश में इस बार गंगा के जलस्तर में 3 सालों के बाद आई कमी के बाद दीदारगंज से दानापुर तक के घाटों पर इस महापर्व का आयोजन किया जाएगा। इसी संबंध में छठ व्रतियों को छठ घाटों तक पहुंचने में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसका जायजा लेने पटना प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि, आईजी राकेश राठी और पटना जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह दीघा के पाटी पुल घाट पहुंचे।
दिशा-निर्देश किए गए जारी
इस दौरान अधिकारियों ने दीघा के पाटी पुल घाट से लेकर कलेट्रीयट घाट तक के छठ घाट का निरीक्षण पैदल चलकर ही किया, साथ ही घाटों पर बेहतर व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। घाट निरीक्षण के दौरान घाटों की तैयारी मामले की जानकारी देते हुए पटना प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया है कि अभी तक के निरीक्षण के दौरान 105 घाटों को चिन्हित किया गया है, जहां छठ व्रती अर्घ दे सकते हैं। इसके साथ ही छठ घाटों पर पटाखा फोड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, तो वहीं छठ के दिन गंगा में होने वाले नाव के परिचालन पर भी रोक लगाई गई है।
यह भी पढ़ें- Watch Video: हाथ में पिस्तौल लेकर लड़कियों ने लगाए ठुमके, गाना बजा- ‘रंगदार जिला बेतिया हो…’
बनाए जाएंगे एप्रोच रोड
गौरतलब है कि गंगा का जलस्तर अधिक होने के कारण वर्ष 2021 में 96 तो, वर्ष 2022 में 85 घाटों पर ही छठ महापर्व का आयोजन हो सका था और इस वर्ष गंगा के जलस्तर में आई कमी के बाद अभी तक कुल 105 घाटों को चिन्हित किया गया है। इन घाटों तक छठ व्रत के पहुंचने के लिए एप्रोच रोड बनाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
गोताखोरों की तैनाती
घाट निरीक्षण करने पहुंचे पटना प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि घाटों के आसपास सुरक्षा के दृष्टिकोण से वॉच टावर के निर्माण के साथ-साथ गंगा नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ गोताखोरों को तैनात करने के आदेश जारी करने के साथ-साथ घाटों पर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम और शुद्ध पेयजल के साथ सीसीटीवी लगाने के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
11 mins agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 hr agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
9 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines