बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शहीद इम्तियाज अहमद के परिवार से मिलने के लिए छपरा रवाना होने से पहले एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश पर जब कुर्बानी की बात आती है, बिहार कभी पीछे नहीं हटता। जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी, उनके साथ पूरा देश और हमारी पार्टी खड़ी है। बता दें, जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाक की गोलीबारी में शहीद मो. इम्तियाज का पार्थिव शरीर बिहार लाया गया और छपरा के नारायणपुर में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।
तेजस्वी यादव ने दिए बड़े बयान
सेना की कार्रवाई की सराहना
तेजस्वी यादव ने सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए, ताकि सभी सांसद इस मुद्दे पर अपनी बात रख सकें और देश को एक सशक्त संदेश दिया जा सके। भाजपा की तिरंगा यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि सेना को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं। सेना ने जो किया, वह पूरी दुनिया ने देखा है। उसे राजनीतिक बहस का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए।
मीडिया से की खास अपील
तेजस्वी यादव ने मीडिया से अपील की कि संवेदनशील खबरों को जिम्मेदारी के साथ दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि मैं मीडिया चैनलों से हाथ जोड़कर कहता हूं कि आप भारतीय सेना की किसी भी गतिविधि को न दिखाएं। तेजस्वी यादव शहीद इम्तियाज अहमद के परिवार से मुलाकात करेंगे और संभावना है कि पार्टी की ओर से उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- Bihar Election से पहले कांग्रेस ने कर दिया ‘खेला’? सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की खोज शुरू की
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
6 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines