लंबे इंतजार के बाद बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजों की तारीख जारी कर दी है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के अनुसार 12वीं कक्षा के नतीजे आगामी 27 मार्च को सामने आएंगे। 27 मार्च 2025 की सुबह 10:00 बजे BSEB परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। बिहार बोर्ड से इंटर की परीक्षा देने वाले 13 लाख अभ्यार्थी इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब हुई थी परीक्षा?
बता दें कि बिहार बोर्ड ने 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीच 12वीं की परीक्षा करवाई थी। बिहार के 1,677 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 13 लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। तो आइए जानते हैं 12वीं के नतीजों का इंतजार करने वाले छात्र-छात्राएं नतीजे कहां देख सकते हैं?
यह भी पढ़ें- यूपी कैडर की सबसे चर्चित IPS, बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC, लाखों में हैं फॉलोअर्स
5 स्टेप्स में देखें रिजल्ट
1. इंटर के नतीजे देखने के लिए बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com, biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.अब बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करें।
3. वेबसाइट पर बने Education सेक्शन में Results पर क्लिक करें।
4. अब अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर सबमिट कर दें।
5. आपका रिजल्ट तुरंत खुल जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
10वीं के रिजल्ट कब आएंगे?
बिहार बोर्ड ने अभी 10वीं के भी नतीजे जारी नहीं किए हैं। BSEB के अनुसार 10वीं का रिजल्ट 5 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। BSEB 5 अप्रैल की सुबह 10:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वीं के परिणाम जारी कर सकता है।
यह भी पढ़ें- KVS Admission 2025: बालवाटिका 1 और 3 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
संबंधित खबरें
चार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
52 mins agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
19 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
19 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines