अरुण कुमार, अररिया
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रिया जायसवाल ने प्रदेश में सबसे अधिक नंबर हासिल किए हैं, वहीं फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज की छात्रा निधि शर्मा ने कॉमर्स में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए पूरे बिहार में चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 94% अंक (470/500) प्राप्त कर जिले की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। इसके बाद घर में जश्न जैसा माहौल है, मां बाप की खुशी देखते ही बन रही है।
निधि शर्मा ने किसे दिया अपनी सफलता का श्रेय?
निधि ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत की और अब इस सफलता से बहुत खुशी हो रही है। निधि ने बताया कि उनका सपना बैंकिंग क्षेत्र में उच्च पद पर कार्य करने का है और इसके लिए वह अब और ज्यादा मेहनत करेंगी।
अररिया जिले में खुशी का माहौल
निधि की सफलता से अररिया जिले में हर्ष का माहौल है। फारबिसगंज कॉलेज के शिक्षक, सहपाठी और स्थानीय लोग उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि निधि की मेहनत और लगन ने फारबिसगंज कॉलेज का नाम बिहार स्तर पर रोशन किया है। उनकी सफलता के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
निधि शर्मा का परिवार और शिक्षा
निधि के पिता एक टिम्बर व्यवसायी हैं और मां गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई फारबिसगंज में ही की। वह हमेशा से पढ़ाई में अव्वल रही हैं। 12वीं की परीक्षा का परिणाम सामने आने के बाद से निधि का परिवार बेहद खुश है और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर हर कोई शुभकामनाएं दे रहा है।
निधि के भाई-बहन
निधि शर्मा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। बड़ा भाई सौरभ शर्मा BBA की पढ़ाई कर रहा है। छोटा भाई कक्षा आठ में पढ़ता है। बड़ी बहन खुशबू शर्मा एम.कॉम की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। अब जब निधि ने पूरे बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है, तो उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
5 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
6 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines