Bihar BJP minister Jeevesh accused of assaulting YouTuber: बिहार सरकार के भाजपा मंत्री जीवेश कुमार पर यूट्यूबर से मारपीट के आरोप लगे हैं. यूट्यूबर दलीप सहनी उर्फ दिवाकर का आरोप है कि सवाल पूछने पर मंत्री भड़क गए और उनके सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. इस दौरान वे जख्मी हो गए और उनका कपड़े भी फाड़ दिए गए. भाजपा मंत्री जीवेश कुमार दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र के रामपट्टी गांव के स्थानीय विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री है.
यह भी पढ़ें: ‘किस मुस्लिम संगठन ने बच्चे पैदा करने से रोका’, रामभद्राचार्य पर भड़के मौलाना, वेस्ट यूपी को बताया था मिनी पाकिस्तान
क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, मंत्री जीवेश कुमार रविवार को रामपट्टी गांव पहुंचे थे. यहां वे एक परिवार में हुई मौत पर संवेदना व्यक्त करने गए थे. इसी दौरान स्थानीय यूट्यूबर दलीप कुमार सहनी उर्फ दिवाकर ने गांव की समस्याओं को लेकर मंत्री से सवाल पूछा. आरोप है कि सवाल पूछने पर मंत्री भड़क गए और सहयोगियों के साथ मिलकर यूट्यूबर की पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही SDPO शुभेंद्र कुमार सुमन मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया.
यह भी पढ़ें: इस बार जमकर बरसे बादल, अब पूर्वांचल से होते हुए इस तारीख को लौटेगा मानसून
मंत्री का पक्ष
वहीं, मंत्री जीवेश कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा की “यह आरोप पूरी तरह झूठा है. मुझे घटना की जानकारी नहीं है. इस मामले में मैं SDPO से रिपोर्ट लेने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा.”
घटना के बाद से इलाके में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. ग्रामीणों और यूट्यूबर समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है. वहीं, मंत्री समर्थक आरोपों को साजिश बता रहें है.प्रशासन ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
18 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
19 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines