बिहार की पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता राबड़ी देवी ने सोमवार को पार्टी विधायकों के साथ मिलकर विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार सरकार कानून व्यवस्था को कायम रखने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाए कि होली के दौरान 22 हत्याएं प्रदेश में हुईं। यहां तक कि वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं हैं। राबड़ी देवी ने सरकार से पूछा कि अगर होली के दौरान 2 दिनों में 22 हत्याएं हुईं, तो हर दिन कितने मर्डर होते होंगे? सरकार सुशासन के झूठे दावे करती है।
यह भी पढ़ें: ‘रान्या राव ने शरीर के हर हिस्से में सोना छिपा रखा था…’ BJP विधायक यतनाल की अभद्र टिप्पणी
बिहार में कानून व्यवस्था ठीक होने की बात कही जा रही है, कानून व्यवस्था कहां ठीक है? अगर सरकारी अधिकारियों, इंस्पेक्टरों और कांस्टेबलों को मारा जा रहा है तो आम लोगों की हालत क्या है, ये बात किसी से छिपी नहीं है? यह मंगलराज है, जंगलराज में ऐसी चीजें नहीं होती थीं। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार के मुंगेर में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) संतोष कुमार सिंह की हत्या के बाद कानून व्यवस्था की पोल खुल चुकी है।
तीन पुलिसकर्मी निलंबित
वहीं, संतोष कुमार की हत्या के मामले में मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि मुफस्सिल एसएचओ चंदन कुमार, एक बीसीपी जवान और एक डायल 112 ड्राइवर को सस्पेंड किया गया है। संतोष कुमार सिंह होली की शाम दो पक्षों के बीच विवाद को शांत करवाने गए थे, तभी उनके ऊपर हमला किया गया।
7 लोगों को बनाया गया है आरोपी
एसपी के अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए डीआईजी को लिखा गया था। इस मामले में 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है। एक आरोपी गुड्डू यादव उस समय घायल हो गया था, जब पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में क्यों मचा हंगामा? हाथों में पोस्टर लिए नारेबाजी करते दिखे मंत्री और विधायक
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
18 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines