हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार विधानसभा चुनाव: 'टाइगर अभी जिंदा है…', नतीजों से पहले नीतीश कुमार के लिए लगे पोस्टर, विपक्ष ने ऐसे दिया जवाब

विज्ञापन

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे अब सामने आने लगे हैं, चुनाव आयोग ने 243 सीटों पर मतगणना शुरू कर दी है. अब तक सामने आए पोस्टर बैलेट के रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है. इस बीच चुनावी नतीजे आने से पहले ही जेडीयू और आरजेडी के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है. एक तरफ जहां जेडीयू ने अपने कार्यालय पर ‘टाइगर अभी जिंदा है’ का पोस्टर लगाया वहीं, दूसरी ओर जेडीयू ने ‘अलविदा चाचा’ का पोस्टर लगाया. सोशल मीडिया पर भी दोनों पार्टियों के पोस्टर की तस्वीर वायरल हो रही है.

अब तक सामने आए रुझान में जेडीयू और बीजेपी लीड बनाए हुए है, लेकिन इस बीच पार्टी कार्यालय में पहले से भी जश्न शुरू हो गया है. जेडीयू कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा है कि एक बार फिर से बिहार में नीतीश सरकार बनेगी. ‘टाइगर अभी जिंदा है’ के पोस्टर से जेडीयू कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया, लेकिन विरोधियों ने भी उन्हें पोस्टर से ही जवाब दिया. बिहार में कई जगह ऐसे पोस्टर नजर आए जिस पर लिखा है, ‘अलविदा चाचा’. बिहार में अभी 243 सीटों पर वोट काउंटिंग चल रही है. मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती चल रही है.

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुए थे. इस बार के चुनाव में पुरुषों से अधिक महिला मतदताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उम्मीद की जा रही है कि चुनाव नतीजों में महिलाओं की बड़ी भूमिका होगी. शुरुआती रुझान में एनडीए को बढ़त मिली हुई है, जबकि महागठबंधन अभी भी बहुमत की तरफ बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही है. हालांकि अब इंतजार खत्म होने वाला है और कुछ ही देर में चुनाव नतीजों में पता चल जाएगा कि इस बार बिहार का ताज किसके सिर सजने वाला है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें