Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार भाजपा ने बड़ा बदलाव किया है. चुनाव की तैयारी के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने शुक्रवार को अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कुल 35 पदाधिकारियों की सूची जारी की, जिसमें पुराने और नए चेहरों को संतुलित रूप से शामिल किया गया है।
बिहार में बनाए गए 5 महामंत्री, 13 उपाध्यक्ष
बीजेपी की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार, संगठन में 5 महामंत्री, 13 उपाध्यक्ष, 14 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष और 2 सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह बदलाव संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
किसे मिली प्रदेश उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी?
प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची में सिद्धार्थ शंभू, प्रमोद चंद्रवंशी (MLC ), राजेंद्र सिंह, अमृता भूषण, धर्मशिला गुप्ता, सरोज रंजन पटेल, धीरेन्द्र कुमार सिंह, संजय खंडेलिया, संतोष पाठक, बेबी कुमारी, ललिता कुशवाहा, अशोक सहनी, अनामिका पासवान का नाम शामिल है। वहीं राकेश तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है जबकि आशुतोष शंकर सिंह, नितिन अभिषेक को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
14 नेता बने प्रदेश महामंत्री
प्रदेश महामंत्री के तौर पर भाजपा ने शिवेश राम, राजेश वर्मा, राधामोहन शर्मा, लाजवंती झा और राकेश कुमार को शामिल किया है। वहीं संतोष रंजन राय, रत्नेश कुमार कुशवाहा, संजय गुप्ता, त्रिविक्रम सिंह, धनराज शर्मा, नन्दलाल चौहान, रीता शर्मा, भीम साहू, अजय यादव, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, मनोज सिंह, शोभा सिंह, पूनम रविदास को प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, “यह टीम आगामी चुनावों के मद्देनजर बनाई गई है। इसका उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है।”
यह भी पढ़ें : जाति जनगणना का मुद्दा बिहार चुनाव से पहले क्यों हावी? नीतीश के इस फैसले के क्या हैं मायने
भाजपा के इस कदम को राज्य में राजनीतिक समीकरणों को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस प्रयास माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि यह नई टीम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी और पार्टी को चुनाव में मजबूती प्रदान करेगी।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
6 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines