हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'निकम्मी सरकार नहीं चाहिए...', नीतीश पर फिर हमलावर हुए तेजस्वी यादव, उम्र को लेकर दे डाली ये सलाह

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में लगातार नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर पटना में सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। विस्तार से पूरी बात को जान लेते हैं।

विज्ञापन
नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव।

Bihar Assembly Elections: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। पटना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि अब हमें निकम्मी सरकार नहीं चाहिए। रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है। क्या आपको 75 साल का मुख्यमंत्री चाहिए? अब समय आ गया है कि हमें बिहार को नई गाड़ी से आगे ले जाना है, ‘खटारा गाड़ी’ से नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फिर सवाल दोहराया कि 25 साल वालो, क्या आपको 75 साल का सीएम चाहिए? बिहार में 25 साल की आबादी के लोगों की संख्या 58 फीसदी है।

यह भी पढ़ें:Himani Murder: ‘सिर्फ दोस्त थे, सचिन से कोई अफेयर नहीं…’; हिमानी नरवाल हत्या मामले में नया ट्विस्ट

उनका नेतृत्व 20 साल से नीतीश कर रहे हैं। अगर कोई गाड़ी भी होती है तो 15 साल में पुरानी होकर खटारा हो जाती है। सरकार भी इतनी पुरानी गाड़ी को चलाने की परमिशन नहीं देती। तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि सरकार अनुमति क्यों नहीं देती है? इसके बाद कहा कि इतनी पुरानी गाड़ी प्रदूषण फैलाती है। अगर एक ही ब्रांड का बीज एक ही खेत में 20 साल तक बोएंगे तो फसल भी बर्बाद होगी और जमीन भी।

इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में विपक्ष सीएम नीतीश कुमार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। इससे एक दिन पहले भी बिहार में आरजेडी ने नीतीश कुमार पर पोस्टर वार किया था। इसमें सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लिखा गया था। पोस्ट पर लिखा था कि बुड्ढे सीएम नीतीश नहीं चाहिए, युवाओं का दौर है… युवा नेता चाहिए। इन पोस्टरों में नीतीश कुमार की तस्वीरें लगाई गई थीं। तेजस्वी यादव को युवा नेता के तौर पर दिखाया गया था।

मोदी और शाह पर भी निशाना

बिहार विधानसभा का फिलहाल बजट सत्र चल रहा है। दूसरी तरफ आरजेडी ने युवा चौपाल का आयोजन बुधवार को किया था। चौपाल के दौरान भी पोस्टरों के जरिए नीतीश पर निशाना साधा गया। राजद की ओर से आयोजित युवा चौपाल में सीएम नीतीश के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला गया। कई जगह जो पोस्टर लगाए गए, उनमें लिखा था कि देश और राज्य को अब बूढ़े नेताओं की जरूरत नहीं है। यह युवाओं का जमाना है और बिहार व देश को युवा नेताओं की जरूरत है। आरजेडी कार्यकर्ताओं का इशारा तेजस्वी यादव की ओर था।

यह भी पढ़ें:Himani Murder: हत्या के बाद आरोपी ने हिमानी के गहने उतारे, फाइनेंस कंपनी के पास रखे गिरवी; खुद खोले ये राज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें