बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। कई कद्दावर नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्योराप भी लगा रहे हैं। इस बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा दावा किया है। पप्पू यादव ने रविवार को कहा, ‘केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गठजोड़ कर लिया है।’ दोनों पार्टी प्रमुख अब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब प्रशांत किशोर को चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए।
चिराग को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार करें घोषित
पटना में रविवार को सांसद पप्पू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर चिराग पासवान एनडीए यानी भारतीय जनता पार्टी के साथ रहना पसंद नहीं कर आ रहा है, अगर ऐसा है तो वे उनका अपने खेमे में स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘चिराग पासवान और प्रशांत किशोर ने हाथ मिला लिया है। अब प्रशांत किशोर को चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि अगर अब ये दोनों कुछ सीटें भी जीत लेते हैं तो यह जेडीयू और नीतीश कुमार के परेशानी खड़ी कर देगी। पप्पू यादव के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। अगर ये दोनों नेता मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो बिहार में अन्य पार्टियों के सामने मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।
चिराग और प्रशांत की प्रतिक्रिया का इंतजार
पप्पू यादव के इस बयान पर अभी तक प्रशांत किशोर और चिराग पासवान की तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि कुछ तो खिचड़ी पक रही है। आने वाले समय में प्रशांत किशोर और चिराग पासवान में अगर गठबंधन होता है तो सबसे बड़ा झटका जदयू और भाजपा को लगेगा। दूसरी तरफ महागठबंधन को काफी नुकसान पहुंचेगा।
ये भी पढ़ें: बिहार में गठबंधन को लेकर चिराग पासवान और मांझी आमने-सामने, एक की नसीहत पर दूसरे का पलटवार
चिराग बिहार की कानून-व्यवस्था से नाखुश
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के सामने सरकार आत्मसमर्पण कर चुकी है। उन्हें अफसोस है कि वो ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं तो अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। इससे पहले भी कई बार चिराग पासवान नीतीश पर निशाना साध चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ‘मुझे दुख है कि इस सरकार का हिस्सा हूं…’ बिहार NDA में फूट, चिराग ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
15 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines