Prashant Kishor on Liquor Ban: बिहार में शराब बंदी नीतीश कुमार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। तमाम शिकायतों और खामियों के बावजूद नीतीश कुमार ने इस योजना पर समझौता नहीं किया। हालांकि उनके ही गठबंधन के सहयोगी जीतनराम मांझी जैसे लोग शराबबंदी पर उठाते हुए हर रोज रात में शराब पीने की बात करते हैं, जाहिर है कि बिहार में शराबबंदी एक बड़ा मुद्दा है। लेकिन बिहार की महिलाएं इसके पक्ष में हैं और नीतीश कुमार को इसका सियासी फायदा मिलता रहा है। बिहार में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2025 में होंगे, उससे काफी पहले ही नीतीश कुमार के पुराने साथी प्रशांत किशोर ने शराबबंदी को खत्म करने का ऐलान कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः पटना से टाटानगर तक, वंदेभारत का किराया कितना? किन-किन स्टेशनों पर ठहराव, जानें सबकुछ
प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी जनसुराज बिहार की सत्ता में आती है, तो वह एक घंटे के भीतर शराबबंदी को खत्म कर देंगे। 2 अक्टूबर को बिहार में अपनी पार्टी जनसुराज की स्थापना करने जा रहे प्रशांत किशोर से जब उनके स्पेशल प्लान के बारे में पूछा गया तो चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी विशेष प्लान की जरूरत नहीं है। बीते दो साल से हम तैयारी कर रहे हैं और अगर जनसुराज सत्ता में आती है तो हम एक घंटे के भीतर शराबबंदी को खत्म कर देंगे।
जनसुराज के मुखिया ने कहा कि वह शराबबंदी के खिलाफ बोलते रहेंगे और उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि उन्हें महिला वोटरों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि शराबबंदी बिहार के हित में नहीं है।
बता दें कि बिहार में 2016 से शराबबंदी है और नीतीश कुमार के इस फैसले के खिलाफ प्रशांत किशोर लगातार बोलते रहे हैं। शराबबंदी की आलोचना में विपक्षी पार्टियां जहरीली शराब से हुई मौतों को गिनाती हैं और नीतीश कुमार पर लगातार हमला बोलती हैं। बिहार में शराब के खिलाफ महिलाओं के निरंतर विरोध को देखते हुए 2016 में नीतीश कुमार ने बैन लगाया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
1 day agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
3 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
5 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines