Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले यहां की राजनीति में सियासी घमासान तेज हो गया है. अलग-अलग दल जनता को सौगातों की रेवड़ियां बांट रही है तो कभी उन्हें अपने नए म्यूजिक वीडियो से आकर्षित कर रही है. इस बीच अब पटना में पोस्टर वॉर भी शुरू हो गई है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना में कुछ पोस्टर लगाए गए हैं. ये विवादित पोस्टर किस दल ने लगाए हैं अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है.
जगह-जगह लगे विवादित पोस्टर
प्रशांत किशोर काफी समय से लगातार एनडीए नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं. अब पटना की सड़कों पर उनके खिलाफ भी विवादित पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में किशोर पर जमीन घोटाले और शराब कारोबार से जुड़ाव जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. एक पोस्टर में लिखा गया है- ‘चारा चोर से भी बड़ा चोर प्रशांत किशोर, जनता से चंदा के नाम पर ठगा पैसा, 32 करोड़ में खरीदी जमीन’. वहीं, दूसरे पोस्टर में उन्हें ‘वितरक जन शराब’ नेता बताया गया है.
ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव के लिए ECI का बड़ा ऐलान, IAS-IPS समेत 470 अधिकारियों को किया नियुक्त
‘जनतंत्र मोर्चा’ ने लगाए विवादित पोस्टर
पटना की सड़कों पर लगे इन पोस्टरों पर किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं है, लेकिन ‘जनतंत्र मोर्चा’ के नाम से लगाए जाने का दावा किया जा रहा है. यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब प्रशांत किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भ्रष्टाचार से जुड़े नए खुलासे करने वाले हैं. इससे पहले वह बीजेपी और जेडीयू के कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं.
प्रशांत किशोर की छवि पर हमला
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में शुरू हुई इस पोस्टर वॉर ने बिहार की राजनीति को और गर्मा दिया है जिससे सियासी संग्राम के और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं. आने वाले दिनों में विपक्ष इन पोस्टरों पर जमकर बयानबाजी कर सकता है जिससे प्रशांत किशोर की छवि पर असर दिखेगा.
सोशल मीडिया पर भी वायरल तस्वीरें
पटना में प्रशांत किशोर के खिलाफ लगे पोस्टरों के वीडियो और फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हालांकि, इन विवादित पोस्टर को लेकर अब तक प्रशांत किशोर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
ये भी पढ़ें-बिहार में चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का वादा
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines