बिहार बीजेपी की तरफ से रविवार को राजधानी पटना में दलित महापंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दलित महापंचायत में दावा किया कि वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश करने के दौरान हमने दलित छात्रों के लिए छात्रवृत्ति में वृद्धि की। दलितों के कल्याण के लिए प्रदेश में कई योजनाएं चलाई गई हैं। प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के नाम पर महिलाओं के लिए छात्रावासों की स्थापना की जा रही है। दलितों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर काम कर रही हैं। बिहार में गरीबों के विकास के लिए लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं। इन योजनाओं को सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है।
आतंकियों को नहीं बख्शेंगे
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी दलित महापंचायत को संबोधित किया। पहलगाम हमले को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वर्तमान सरकार काफी मजबूत है और हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मेघवाल ने कहा कि हम सभी हर तरह की चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं और एक बार फिर से बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी। महापंचायत में बिहार के भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा समेत प्रमुख नेता मौजूद रहे।
पाकिस्तानियों को डिपोर्ट करेगी सरकार
हालांकि अभी बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ माह बाकी हैं। राजनीतिक दल अभी से जातीय वोटों की गोलबंदी करने में जुट गए हैं। हालांकि आरजेडी की ओर से भी अलग दलित महापंचायत का आयोजन किया गया है। एक दिन पहले सम्राट चौधरी ने कहा था कि पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के जो वीजा रद्द करने का फैसला लिया है, वह बिहार में भी लागू होगा। बिहार में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर ली गई है। उन लोगों को डिपोर्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जबरदस्ती पहनाते बुर्का, डांस से बढ़ाईं नजदीकियां…भोपाल लव जिहाद मामले में चौंकाने वाले खुलासे
यह भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री के दोनों बेटे आमने-सामने; धरना प्रदर्शन को लेकर बढ़ा बवाल
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines