केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर हैं। उनका दौरा इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद खास माना जा रहा है। बिहार की सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब अमित शाह के सामने गठबंधन से जुड़े रहने का भरोसा दिया। CM नीतीश कुमार ने कहा कि अब गलती नहीं होगी। पहले एक-दो बार गड़बड़ हो गई थी। अब इधर-उधर नहीं जाएंगे, आपके साथ ही रहेंगे। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह 29 मार्च की शाम को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे थे। रविवार को बापू सभागार में आयोजित सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में वे शामिल हुए। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान नीतीश कुमार ने राजद पर जमकर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें:दो तरह की शराब पिलाकर ली दोस्त की जान, गाजियाबाद में हत्या से सनसनी; वारदात के पीछे सामने आई ये वजह
नीतीश ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, सब जानते हैं? शाम होने के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। पहले हिंदु-मुस्लिम का झगड़ा होता था। बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई इंतजाम नहीं थे। सरकार के लोग ही गलत काम करते थे। लोगों के इलाज के लिए कोई इंतजाम नहीं थे। हमसे गलती हुई, दो बार हम उन लोगों के साथ चले गए। हमने अब तय कर लिया है कि अब गलती नहीं होगी। हमारी पार्टी के लोगों ने ही हमें इधर-उधर कर दिया था। अमित शाह के सामने नीतीश ने भरोसा दिया कि अब दोबारा ऐसा नहीं होगा।
केंद्र ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया
इससे पहले पटना के बापू सभागार में अमित शाह और नीतीश कुमार ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। नीतीश ने कहा कि सहकारिता विभाग ने कई काम बिहार में किए हैं। इसकी योजनाओं का जमकर लाभ लोगों को मिल रहा है। केंद्र सरकार ने बजट में बिहार को बहुत फंड दिया है। मखाना बोर्ड की स्थापना के अलावा नए एयरपोर्ट्स की घोषणा से बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा। उनकी सरकार लगातार सूबे के विकास के लिए काम कर रही है। आज लोगों को सुशासन का लाभ मिल रहा है। उनकी सरकार ने महिला कल्याण के लिए काफी योजनाएं चलाई हैं।
यह भी पढ़ें:रिटायर्ड जस्टिस निर्मल यादव कौन? जिनके घर भेजे गए थे 15 लाख, 17 साल बाद CBI कोर्ट ने किया बरी
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines