Bihar News: बिहार में पटना जिले के पालीगंज में आबकारी विभाग की हिरासत में शराब पार्टी करने के आरोप में पांच कैदियों और दो कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि बिहार में पिछले कई वर्षों से शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद यहां यह घटना हुई है। बिहार पुलिस ने बताया कि आबकारी थाने में हिरासत के दौरान शराब उपलब्ध कराई गई और उन्होंने पार्टी की।
जानकारी के मुताबिक पालीगंज एसडीपीओ अवधेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार कि गए आरोपियों में से एक ने पार्टी का वीडियो बनाया और पुलिस हिरासत में कोई दिक्कत नहीं होने की बात कहकर अपने परिजनों को भेज दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पटना के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया।
https://twitter.com/ANI/status/1598536205653934086
वीडियो आने के बाद थाने पर मारा छापा
पुलिस ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पालीगंज थाना पुलिस ने आबकारी थाने में छापा मारा। जहां से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार, चंदन कुमार, शहंशाह अंसारी, रामजी मांझी और संजय मांझी के रूप में हुई है। वहीं वीडियो में दिख रहे सियाराम मंडल और छोटे लाल मंडल कांस्टेबल हैं।
एसडीपीओ अवधेश दीक्षित ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा था कि पुलिस हिरासत में पांच कैदी शराब पी रहे हैं और उनके साथ पुलिसकर्मी भी हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाने में छापा मारा। इसके अलावा पुलिस ने थाने से भारी मात्रा में देशी शराब और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
सभी को जेल भेजा गया
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश की सभी जेलों में कैदियों को किसी भी प्रकार की स्पेशल सर्विसेज ने देने का आदेश जारी हुआ है। सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines