Mukhyamantri mahila rozgar Yojna:बिहार में एनडीए सरकार की ऐतिहासिक जीत के बाद आज नीतीश सरकार ने बिहार की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है. सरकार ने आज 10 लाख महिलाओं के खाते में 10000 रुपये की अपनी आठवीं किस्त जारी की है. बिहार में यह सहायता राशि उन महिलाओं के खाते में पहुंची है जो अपनी पसंद का रोजगार शुरू करना चाहती हैं. 6 महीनों के बाद सरकार एक सर्वे करेगी और फिर जिस महिलाएं का रोजगार सही दिशा में रहेगी उसे फिर 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद सरकार के तरफ से दी जाएगी. अब तक जीविका दीदी के खाते में 1 करोड़ 56 लाख रुपया सरकार के तरफ से दी गई है.कुल 2 करोड़ 70 लाख महिलाओं के खाते में 10000 रुपये देने का सरकार की योजना है जो 12 किस्तों में भेजी जाएगी. सरकार ने महिलाओं को 10 हजार रुपये स्वरोजगार के लिए दिए हैं.
जिन पात्र महिलाओं को नहीं मिले पैसे वो न लें टेंशन
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत नीतीश सरकार ने आज 10 लाख महिलाओं के लिए 10 हजार रुपये की 8वीं किस्त जारी कर दी. करीब एक हजार करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है. जिन पात्र महिलाओं को अब तक खाते में सहायता राशि नहीं मिली, उन्हें टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. जल्द ही उनके खाते में भी सहायता राशि के 10 हजार रुपये पहुंच जाएंगे. सरकार के तय लक्ष्य के मुताबिक, 14 दिसंबर से पहले पात्र महिलाओं के खाते में सहायता राशि पहुंच जाएगी. जिन महिलाओं ने स्वरोजगार के लिए इस योजना के तहत अपना नाम ऑनलाइन मोड में रजिस्टर्ड करवा रखा है, उनके आवेदनों की जांच जारी है. क्लीयरेंस मिलते ही उन महिलाओं के खाते में भी पैसे डाल दिए जाएंगे. अभी भी करीब 10 लाख से ज्यादा महिलाएं ऐसी बाकी हैं, जिन्हें आवेदन के बाद भी सहायता राशि नहीं मिल पाई है.
यह भी पढ़ें: मायावती की पार्टी को बिहार में तगड़ा झटका, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का पद और पार्टी से इस्तीफा
नवादा ज़िले में पैसे न मिलने से गुस्साईं महिलाएं
बिहार के नवादा ज़िले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलने वाली 10 हजार रुपए की सहायता राशि नहीं मिलने से महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा.नवादा के सिरदला प्रखंड के जीविका कार्यालय में सैकड़ों महिलाओं ने जोरदार हंगामा करते हुए योजना में हो रही अनियमितताओं और कथित वसूली के खिलाफ आवाज़ बुलंद की. नवादा की घटना को लेकर सरकार में बैठे लोगों का मानना है की मुख्यमंत्री के इस योजना का लाभ सबको मिलेगा लेकिन नियम के तहत. जो शर्त और नियम बनाये गए है उसी आधार पर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: गृह मंत्री से मिलते ही बिहार पुलिस एक्शन में, 400 माफियाओं की लिस्ट तैयार, महिला सुरक्षा पर बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
21 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
22 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines