Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पटना में होने वाली भागवत कथा के लिए तैयारियां जारी हैं। भले ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर सियासी हलकों में राजनीति हो रही हो, लेकिन इनके इसके लिए भव्य तैयारी की जा रही है।
कथा में 3 से 4 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पटना के नौबतपुर के तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई के बीच होने वाले हनुमत कथा आयोजन को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस आयोजन में प्रतिदिन तीन लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। जहां कथा होनी है वह मठ प्रांगण पूरे 600 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें हनुमत कथा प्रवचन के लिए तीन लाख वर्ग फीट में पंडाल बन रहा है। भूमि पूजन हो गया है। श्रद्धालुओं की गाड़ियों की पार्किंग के लिए 15 लाख वर्ग फीट में पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है।
यूपी, झारखंड से भी आएंगे भक्त
बिहार बागेश्वर फाउंडेशन की तरफ से कथा की तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं के रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था की जा रही है। प्रसाद वितरण के लिए 40 से अधिक काउंटर बनाए जाने की उम्मीद है। इस कथा आयोजन में उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
बिहार बागेश्वर फाउंडेशन के अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारी में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कथा शुरू होने के पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा में बड़ी संख्या में महिलाओं के भी पहुंचने की संभावना है। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर बिहार में सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। उनके विरोध और समर्थन को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।
तेज प्रताप ने किया था ट्वीट
बिहार के वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा कि धर्म को टुकड़ों में बांटने वालों को करारा जवाब मिलेगा, तैयारी पूरी है, हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हैं, भाई-भाई। उन्होंने कहा था कि अगर हिंदु मुस्लिम हुआ तो उन्हें पटना में घुसने नहीं देंगे। इसके अलावा राजद के कई नेता धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में बयान दे चुके है। इधर, धीरेंद्र शास्त्री के स्वागत में पटना में पोस्टर भी लगे हैं।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
23 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines