संजय कुमार सिन्हा
बिहार के भागलपुर के नवगछिया में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है। महज चार दिन पहले मंत्री नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत और जयजीत के बीच जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी। अब फिर से नगर परिषद नवगछिया के वार्ड नंबर 6 सिमरा में पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना का मामला सामने आया है। बता दें, घायल की पहचान वार्ड पार्षद पूनम देवी के प्रतिनिधि (पुत्र) बबलू झा के रूप में हुई है, जिसकी मां सिमरा वार्ड नंबर 6 में वार्ड पार्षद हैं। अपराधियों ने गोलियां पीठ में दागी हैं और अभी उसका इलाज भागलपुर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर एन के यादव के क्लीनिक में चल रहा है।
पीड़ित ने सुनाई आपबीती
घायल बबलू झा ने बताया कि मेरे पास कुछ लोग मिलने आए और उन्होंने कहा कि मैं भागलपुर से आया हूं, आपसे कुछ बातें करनी हैं। जब बातें शुरू हुईं तो धीरे-धीरे घर से बाहर ले जाया गया और मुझे पीछे से गोली मार दी गई। हालांकि, घायल बबलू ने कुछ लोगों का नाम भी लिया है, जिसमें महेश का बेटा चितरंजन, भगवान ठाकुर, अशोक ठाकुर के अलावा कुछ और लोगों का भी नाम बताया।
पुरानी रंजिश और जमीन विवाद है कारण
वहीं, घायल बबलू झा की पत्नी का कहना है कि मेरे पति ने चाय बनाने के लिए कहा और उसके बाद तीन लोग मोटरसाइकिल से घर पर आए। कुछ विवाद को सुलझाने की बात करने लगे। धीरे-धीरे बात करते हुए सभी बाहर निकले और अचानक ये सारा हादसा हुआ। कुछ लोगों ने आवाज सुनी और जाकर देखा तो मेरे पति जमीन पर गिरे हुए थे। तभी आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज डॉक्टर एनके यादव के क्लीनिक में चल रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि हमारा विवाद कई लोगों से सालों से चला आ रहा है। इसका मुख्य कारण जमीन विवाद है। उन्होंने साफ तौर पर चंदन झा के बारे में बताया और कहा कि मेरे पति की अपने चाचा से पुरानी दुश्मनी चल रही है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि घायल के बयान और परिजनों द्वारा बताए गए नामों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें- ‘तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके…’, इफ्तार पर आरजेडी का पोस्टर, सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
21 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines