Bhagalpur News (संजय कुमार सिन्हा): पूर्वी बिहार के भागलपुर के सबसे बड़े अस्पताल मायागंज के फैब्रिकेटेड वार्ड में पिछले 1 घंटे में 5 लोगों की इलाज के क्रम में मौत हो गई। तीन मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर को बंधक बनाया और अस्पताल कर्मियों को गाली-गलौज की। इसके अलावा अस्पताल में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर पहुंची बरारी पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। परिजन बार-बार अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि नर्स दूसरे मरीज के लिए लगी सुई दूसरे मरीज को लगा देती थीं, जिसके कारण मौत हुई है।
पहली घटना में क्या हुआ
कहलगांव के विक्रमशिला के रहने वाले विनोद राम के साथ इलाज के क्रम में विनोद राम की मौत हो गई। वह मामूली शिकायत लेकर फैब्रिकेटेड में भर्ती हुआ था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने सही तरीके से ट्रीटमेंट नहीं किया। अगर सलाह लेते थे तो भगा देता था। वहीं उनके परिजनों ने अस्पताल की कुव्यवस्था पर सवाल उठाया। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर को बंधक बना लिया। घटना की सूचना के बाद भारी संख्या में अस्पताल सुरक्षा गार्ड पहुंचे और किसी तरह डॉक्टर को वहां से निकाला गया।
दूसरी घटना में क्या हुआ
फल विक्रेता कन्हैया पासवान फल बेचने के समय अचानक अचेत हो गया। वह इलाज के लिए उसे मायागंज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने कहा कि हम जब आए तब अस्पताल में हंगामा हो रहा था। डॉक्टर और सुरक्षा गार्ड उसी में लगे हुए थे, किसी ने हमारी मदद नहीं की। जब तक मरीज का ट्रीटमेंट होता, तब तक उसकी सांस थम चुकी थी।
तीसरी घटना में क्या हुआ
किरण देवी को कल पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद मायागंज अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया। किरण के परिजनों का कहना था कि गार्ड ने कहा कि यह मरने की जगह है। सही तरीके से इलाज नहीं किया। गलत इंजेक्शन देकर हमारे परिजन को मार दिया।
अस्पताल में पुलिस तैनात
लगातार हो रही मौतों से नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की कोशिश की। स्थिति न बिगड़े, इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
क्या बोले अस्पताल अधीक्षक?
वहीं, मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हेमशंकर शर्मा ने बताया कि 3 मरीजों की मौत हुई है। डॉ. वैध अली की निगरानी में तीनों मरीजों को गंभीर स्थिति में लाया गया था। उनके परिजनों को मरीज की वास्तविक स्थिति से अवगत करा दिया गया था। लापरवाही बरतने का आरोप गलत है और फिलहाल मामले की जांच कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें- बिहार की ग्रामीण सड़कों का होगा कायाकल्प, सरकार ने शुरू की योजना; नहीं चलेगी ठेकेदारों की मनमानी
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines